Skip to content
July 26, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • VK
  • LinkedIn

  • होम
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • पौड़ी
  • टिहरी
  • हल्द्वानी
  • अंतरराष्ट्रीय
  • वीडियो
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • Contact
Watch Online
  • Home
  • उपलब्धि: इंडिया लिमिटेड प्रतिष्ठित प्रमाण पत्र ग्रेट प्लेस टू वर्क’ के प्रमाणन से सम्‍मानित…
  • उत्तराखंड

उपलब्धि: इंडिया लिमिटेड प्रतिष्ठित प्रमाण पत्र ग्रेट प्लेस टू वर्क’ के प्रमाणन से सम्‍मानित…

June 5, 2024

टीएचडीसी इंडिया लिमिटेड के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक आर. के. विश्नोई ने अवगत कराया कि संगठन को ‘ग्रेट प्लेस टू वर्क’ के प्रमाणन से सम्‍मानित किया गया है। यह प्रतिष्ठित प्रमाणन ग्रेट प्लेस टू वर्क, इंडिया द्वारा जारी किया गया है जो सकारात्मक और समावेशी कार्य संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए टीएचडीसीआईएल की प्रतिबद्धता को सुदृढ़ता प्रदान करता है।

मानव संसाधन प्रयासों और समावेशी कार्य संस्कृति की महत्वपूर्ण भूमिका पर जोर देते हुए,  विश्नोई ने कहा कि यह हमारे लिए गर्व का क्षण है कि गहन मूल्यांकन मापदंडों पर आधारित इस अंतरराष्ट्रीय प्रमाणन ने टीएचडीसी इंडिया लिमिटेड के अनुकरणीय मानव संसाधन प्रयासों और कार्य संस्कृति को मान्यता दी है।

उन्होंने कहा कि जल विद्युत के दोहन की प्रक्रिया में आने वाली सभी असाधारण चुनौतियों का समाधान खोजने के साथ ही टीएचडीसी के सभी कर्मचारी सकारात्मक और सहयोगात्मक वातावरण को बढ़ावा देने में निरंतर अटूट समर्पण और अद्वितीय उत्कृष्टता का प्रदर्शन कर रहे हैं। उन्होंने संगठनात्मक विकास पर प्रभावी मानव संसाधन प्रयासों के गहरे प्रभाव को रेखांकित करते हुए इस बात पर प्रकाश डाला कि विशिष्‍टतायुक्‍त मानव संसाधन प्रबंधन के लिए टीएचडीसी की प्रतिबद्धता ‘ग्रेट प्लेस टू वर्क’ के लिए एक प्रेरक शक्ति के रूप में सिद्ध हुई है।

विश्नोई ने कहा कि ‘ग्रेट प्लेस टू वर्क’ के प्रमाणन के साथ, टीएचडीसी न केवल ऊर्जा क्षेत्र में अग्रणी होते हुए अपनी स्थिति को मजबूत करती है, बल्कि अपने मानव संसाधन मानकों को सर्वोपरि करने के इच्छुक अन्य संगठनों के लिए एक बेंचमार्क भी स्थापित करती है, जो अंततः व्यक्तियों के समग्र विकास एवं जन समुदायों की सेवा में योगदान देते हैं। यह प्रमाणपत्र मानव संसाधन प्रबंधन के लिए टीएचडीसी के समग्र दृष्टिकोण के प्रमाण के रूप में कार्य करता है, जो एक ऐसा कार्यस्थल बनाने के लिए कंपनी के समर्पण को दर्शाता है जो कि कर्मचारियों की प्रतिभा को निखारने, विकास के लिए प्रोत्साहित करने एवं समग्र सफलता प्रदान करने में सहायक हो।

विश्नोई ने आगे अवगत कराया कि सतत प्रयासों और कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व के प्रति कंपनी की प्रतिबद्धता कार्य करने की संतुष्टि को बढ़ाती है तथा कर्मचारियों को समाज एवं राष्ट्र के विकास में सार्थक योगदान देने के लिए सशक्त बनाती है। निरंतर विकास पथ पर आगे बढ़ते हुए, टीएचडीसीआईएल सफलता और शांति के बीच एक सामंजस्यपूर्ण संतुलन बनाती है और अपने कर्मचारियों को आगे बढ़ने और समृद्ध होने के लिए एक आदर्श वातावरण प्रदान करती है। यह सुनिश्चित करती है कि उसका कार्यबल आगे बढ़े, उसका भविष्‍य उज्‍जवल हो और वह निरंतर उन्‍नति करे।

शैलेंद्र सिंह, निदेशक (कार्मिक), टीएचडीसी इंडिया लिमिटेड ने संपूर्ण टीएचडीसीआईएल कार्यबल को बधाई देते हुए कहा कि यह प्रतिष्‍ठित सम्मान टीएचडीसीआईएल के कर्मचारियों के लिए सकारात्मक और सहायक कार्यस्थल का वातावरण विकसित करने के लिए समर्पित टीम प्रयासों का ही प्रमाण है। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि किसी संगठन की सफलता तीन मूल सिद्धांतों पारदर्शिता, निष्पक्षता और ईमानदारी पर निर्भर करती है । इसमें प्रक्रिया में निरंतर सुधार, कर्मचारियों के लिए आकर्षक पहल, लक्षित शिक्षण और विकास कार्यक्रम, मजबूत करियर और विकास के अवसर प्रदान करना और कर्मचारी कल्याण पर एक दृढ़ फोकस करना शामिल है।

सिंह ने इस बात पर जोर दिया कि टीएचडीसी की ग्रेट प्लेस टू वर्क प्रमाणन की उपलब्धि उत्कृष्टता की संस्कृति और नवीन मानव संसाधन प्रयासों को बढ़ावा देने के लिए संगठन की प्रतिबद्धता को रेखांकित करती है।

सिंह ने कहा कि टीएचडीसीआईएल में हमारी प्रतिबद्धता एक समावेशी, सहायक और लिंग भेद की तटस्‍थता के साथ कार्य संस्कृति बनाना है, विशेष रूप से हमारी महिला समकक्षों के लिए समान अवसर सुनिश्चित करना, कर्मचारी अनुकूल पहल और निरंतर सीखने की प्रवृत्‍ति को बढ़ावा देना है। साथ मिलकर, हम एक ऐसे कार्यस्थल का निर्माण कर रहे हैं जो विविधता का समर्थन करता है। यह विशेष रूप से सक्षम लोगों को सशक्त बनाता है और प्रत्येक व्यक्ति को महत्व देता है।

सिंह ने कहा कि दूरदराज के और दुर्गम इलाकों और चुनौतीपूर्ण जलवायु परिस्थितियों वाले कठिन हिमालयी भूगर्भ को देखते हुए जल विद्युत का दोहन विशेष रूप से चुनौतीपूर्ण है। हालाँकि, निरंतर मानव संसाधन प्रयासों के साथ, टीएचडीसीआईएल उत्‍साह के साथ निरंतर विकास पथ पर अग्रसर है, जो सफलता और शांति के बीच एक आदर्श संतुलन बनाता है और अपने कर्मचारियों की उन्‍नति, खुशहाली और समृद्धि का एक आदर्श मेल प्रदान करता है। टीएचडीसीआईएल सदैव सभी कर्मचारियों के लिए पसंदीदा नियोक्ता और काम करने के लिए एक बेहतरीन स्थान उपलब्‍ध कराने का प्रयास करता है।

Continue Reading

Previous: बेरीनाग में स्कूल बस पलटी,बच्चे घायल
Next: Breaking: हिमालयी सहस्त्रताल मे एक ट्रेकिंग दल भटका, ढूंढ़ शुरू…

Related Stories

प्रधानमंत्री मोदी से मिले सीएम धामी, उत्तराखंड आने का दिया निमंत्रण…
1 min read
  • उत्तराखंड

प्रधानमंत्री मोदी से मिले सीएम धामी, उत्तराखंड आने का दिया निमंत्रण…

March 27, 2026
आपदा न्यूनीकरण कार्यों को मंजूरी, और 28 संवेदनशील नदी तटों पर चैनलाइजेशन होगा…
1 min read
  • उत्तराखंड

आपदा न्यूनीकरण कार्यों को मंजूरी, और 28 संवेदनशील नदी तटों पर चैनलाइजेशन होगा…

March 27, 2026
कई विकास परियोजनाओं को सीएम धामी ने दी मंजूरी…
1 min read
  • उत्तराखंड

कई विकास परियोजनाओं को सीएम धामी ने दी मंजूरी…

March 27, 2026

Recent Posts

  • भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी के निवास पहुंचे उपमुख्यमंत्री अरुण साव, वरिष्ठ नेताओं संग विचार-विमर्श
  • भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी को “डॉक्टर ऑफ फिलॉसफी” की मानद उपाधि से किया गया सम्मानित
  • कोरबा की बेटी राधा अग्रवाल ने IIT मद्रास से सिविल इंजीनियरिंग की पढ़ाई पूरी कर बढ़ाया जिले का मान
  • भाजपा जिला उपाध्यक्ष मंजू सिंह ने ‘चाय पर चर्चा’ में कार्यकर्ताओं में भरा जोश, बूथ सशक्तिकरण पर दिया जोर
  • गोपाल मोदी के नेतृत्व में भिलाई बाजार मंडल बना डिजिटल प्रशिक्षण का मॉडल, DLP महाअभियान ने पकड़ी रफ्तार

Recent Comments

No comments to show.

Archives

  • July 2026
  • June 2026
  • May 2026
  • April 2026
  • March 2026
  • February 2026
  • January 2026
  • December 2025
  • November 2025
  • October 2025
  • September 2025
  • August 2025
  • July 2025
  • June 2025
  • May 2025
  • April 2025
  • March 2025
  • February 2025
  • January 2025
  • December 2024
  • November 2024
  • October 2024
  • September 2024
  • August 2024
  • July 2024
  • June 2024
  • April 2024
  • April 2023
  • March 2023

Categories

  • Tech
  • Uncategorized
  • अंतरराष्ट्रीय
  • आस्था
  • उत्तराखंड
  • ऋषिकेश
  • कोरबा
  • क्राइम
  • जांजगीर-चांपा
  • टिहरी
  • टेक्नोलॉजी
  • देहरादून
  • नोएडा
  • पौड़ी
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • राष्ट्रीय
  • वीडियो
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • हरिद्वार
  • हल्द्वानी

Trending News

भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी के निवास पहुंचे उपमुख्यमंत्री अरुण साव, वरिष्ठ नेताओं संग विचार-विमर्श 1

भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी के निवास पहुंचे उपमुख्यमंत्री अरुण साव, वरिष्ठ नेताओं संग विचार-विमर्श

July 24, 2026
भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी को “डॉक्टर ऑफ फिलॉसफी” की मानद उपाधि से किया गया सम्मानित 2

भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी को “डॉक्टर ऑफ फिलॉसफी” की मानद उपाधि से किया गया सम्मानित

July 20, 2026
कोरबा की बेटी राधा अग्रवाल ने IIT मद्रास से सिविल इंजीनियरिंग की पढ़ाई पूरी कर बढ़ाया जिले का मान 3

कोरबा की बेटी राधा अग्रवाल ने IIT मद्रास से सिविल इंजीनियरिंग की पढ़ाई पूरी कर बढ़ाया जिले का मान

July 19, 2026
भाजपा जिला उपाध्यक्ष मंजू सिंह ने ‘चाय पर चर्चा’ में कार्यकर्ताओं में भरा जोश, बूथ सशक्तिकरण पर दिया जोर 4

भाजपा जिला उपाध्यक्ष मंजू सिंह ने ‘चाय पर चर्चा’ में कार्यकर्ताओं में भरा जोश, बूथ सशक्तिकरण पर दिया जोर

July 13, 2026
गोपाल मोदी के नेतृत्व में भिलाई बाजार मंडल बना डिजिटल प्रशिक्षण का मॉडल, DLP महाअभियान ने पकड़ी रफ्तार 5

गोपाल मोदी के नेतृत्व में भिलाई बाजार मंडल बना डिजिटल प्रशिक्षण का मॉडल, DLP महाअभियान ने पकड़ी रफ्तार

July 4, 2026
भाजपा महिला मोर्चा ने मनाया डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी स्मरण पक्ष, वृक्षारोपण व स्वच्छता अभियान आयोजित 6

भाजपा महिला मोर्चा ने मनाया डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी स्मरण पक्ष, वृक्षारोपण व स्वच्छता अभियान आयोजित

July 3, 2026
संविधान हत्या दिवस पर भाजपा की संगोष्ठी, आपातकाल को बताया लोकतंत्र का सबसे काला अध्याय 7

संविधान हत्या दिवस पर भाजपा की संगोष्ठी, आपातकाल को बताया लोकतंत्र का सबसे काला अध्याय

June 26, 2026

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • VK
  • LinkedIn

खबरें सबसे तेज

भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी के निवास पहुंचे उपमुख्यमंत्री अरुण साव, वरिष्ठ नेताओं संग विचार-विमर्श
1 min read
  • कोरबा

भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी के निवास पहुंचे उपमुख्यमंत्री अरुण साव, वरिष्ठ नेताओं संग विचार-विमर्श

July 24, 2026
भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी को “डॉक्टर ऑफ फिलॉसफी” की मानद उपाधि से किया गया सम्मानित
1 min read
  • कोरबा
  • राजनीतिक

भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी को “डॉक्टर ऑफ फिलॉसफी” की मानद उपाधि से किया गया सम्मानित

July 20, 2026
कोरबा की बेटी राधा अग्रवाल ने IIT मद्रास से सिविल इंजीनियरिंग की पढ़ाई पूरी कर बढ़ाया जिले का मान
1 min read
  • कोरबा

कोरबा की बेटी राधा अग्रवाल ने IIT मद्रास से सिविल इंजीनियरिंग की पढ़ाई पूरी कर बढ़ाया जिले का मान

July 19, 2026
भाजपा जिला उपाध्यक्ष मंजू सिंह ने ‘चाय पर चर्चा’ में कार्यकर्ताओं में भरा जोश, बूथ सशक्तिकरण पर दिया जोर
1 min read
  • कोरबा
  • राजनीतिक

भाजपा जिला उपाध्यक्ष मंजू सिंह ने ‘चाय पर चर्चा’ में कार्यकर्ताओं में भरा जोश, बूथ सशक्तिकरण पर दिया जोर

July 13, 2026
  • Home
  • Contact
  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • VK
  • LinkedIn
| DarkNews by AF themes.