Skip to content
July 26, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • VK
  • LinkedIn

  • होम
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • पौड़ी
  • टिहरी
  • हल्द्वानी
  • अंतरराष्ट्रीय
  • वीडियो
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • Contact
Watch Online
  • Home
  • आस्था: सावन की शिवरात्रि, जाने भोलेनाथ कितने नामो से पुकारे जाते हैं…
  • उत्तराखंड

आस्था: सावन की शिवरात्रि, जाने भोलेनाथ कितने नामो से पुकारे जाते हैं…

August 2, 2024 1 min read

भगवान शिव को कई नामों से जाना जाता है। पौराणिक मान्यता के आधार पर भगवान शिव के 108 नाम बताए गए हैं। शिव एक तपस्वी यानि भोलेनाथ हैं। वे वेदों के एक ज्ञानी आचार्य हैं। वे सभी कला के मूल हैं, जिन्हें हम नटेश कहते हैं। वे भयंकर या दुष्टों का नाश करने वाले हैं, जिन्हें हम महाकाल कहते हैं। वे प्रेमियों में सबसे बड़े प्रेमी हैं, जिन्हें हम सोमसुंदर कहते हैं, जिसका अर्थ है चंद्रमा से अधिक सुंदर।

भगवान शिव को अगर कोई उन्हें सच्चे मन से एक लोटा जल चढ़ा दे तो ही वो प्रसन्न होकर उसे सब कुछ दे डालते हैं। आइए आज सावन सोमवार पर भोलेनाथ के 108 नामों के बारे में जानते हैं। जिनका यदि सच्चे मन से सोमवार को जाप करते हुए भगवान शिव को जल चढ़ाया जाए या शिव के इन नामों का साधारण जाप भी किया जाए तो कठिन से कठिन काम भी संवर सकता है।
1. शिव – कल्याण स्वरूप,

2. शंकर – सबका कल्याण करने वाले,

3. शम्भू – आनंद स्वरूप वाले,

4. महेश्वर – माया के अधीश्वर,

5. पिनाकी – पिनाक धनुष धारण करने वाले,

6. महाकाल – कालों के भी काल,

7. कृपानिधि – करुणा की खान,

8. वामदेव – अत्यंत सुंदर स्वरूप वाले,

9. विरूपाक्ष – विचित्र अथवा तीन आंख वाले,

10. कपर्दी – जटा धारण करने वाले,

11. नीललोहित – नीले और लाल रंग वाले,
12. शूलपाणी – हाथ में त्रिशूल धारण करने वाले,

13. विष्णुवल्लभ – भगवान विष्णु के अति प्रिय,

14. शिपिविष्ट – सितुहा में प्रवेश करने वाले,

15. अंबिकानाथ- देवी भगवती के पति,

16. श्रीकण्ठ – सुंदर कण्ठ वाले,

17. भक्तवत्सल – भक्तों को अत्यंत स्नेह करने वाले,

18. भव – संसार के रूप में प्रकट होने वाले,

19. शर्व – कष्टों को नष्ट करने वाले,

20. त्रिलोकेश- तीनों लोकों के स्वामी,

21. शितिकण्ठ – सफेद कण्ठ वाले,

22. शिवाप्रिय – पार्वती के प्रिय,

23. उग्र – अत्यंत उग्र रूप वाले,

24. कपाली – कपाल धारण करने वाले,

25. कामारी – कामदेव के शत्रु, अंधकार को हरने वाले,

26. सुरसूदन – अंधक दैत्य को मारने वाले,

27. गंगाधर – गंगा को जटाओं में धारण करने वाले,

28. ललाटाक्ष – माथे पर आंख धारण किए हुए,

29. शशिशेखर – चंद्रमा धारण करने वाले,

30. खटवांगी- खटिया का एक पाया रखने वाले,

31. भीम – भयंकर या रुद्र रूप वाले,

32. परशुहस्त – हाथ में फरसा धारण करने वाले,

33. मृगपाणी – हाथ में हिरण धारण करने वाले,

34. जटाधर – जटा रखने वाले,
35. कैलाशवासी – कैलाश पर निवास करने वाले,

36. कवची – कवच धारण करने वाले,

37. कठोर – अत्यंत मजबूत देह वाले,

38. त्रिपुरांतक – त्रिपुरासुर का विनाश करने वाले,

39. वृषांक – बैल-चिह्न की ध्वजा वाले,

40. वृषभारूढ़ – बैल पर सवार होने वाले,

41. भस्मोद्धूलितविग्रह – भस्म लगाने वाले,

42. सामप्रिय – सामगान से प्रेम करने वाले,

43. स्वरमयी – सातों स्वरों में निवास करने वाले,

44. त्रयीमूर्ति – वेद रूपी विग्रह करने वाले,

45. अनीश्वर – जो स्वयं ही सबके स्वामी है,

46. सर्वज्ञ – सब कुछ जानने वाले,

47. परमात्मा – सब आत्माओं में सर्वोच्च,

48. सोमसूर्याग्निलोचन – चंद्र, सूर्य और अग्निरूपी आंख वाले,

49. हवि – आहुति रूपी द्रव्य वाले,

50. यज्ञमय – यज्ञ स्वरूप वाले,

51. सोम – उमा के सहित रूप वाले,

52. पंचवक्त्र – पांच मुख वाले,
53. सदाशिव – नित्य कल्याण रूप वाले,

54. विश्वेश्वर- विश्व के ईश्वर,

55. वीरभद्र – वीर तथा शांत स्वरूप वाले,

56. गणनाथ – गणों के स्वामी,

57. प्रजापति – प्रजा का पालन- पोषण करने वाले,

58. हिरण्यरेता – स्वर्ण तेज वाले,

59. दुर्धुर्ष – किसी से न हारने वाले,

60. गिरीश – पर्वतों के स्वामी,

61. गिरिश्वर – कैलाश पर्वत पर रहने वाले,
62. अनघ – पापरहित या पुण्य आत्मा,

63. भुजंगभूषण – सांपों व नागों के आभूषण धारण करने वाले,

64. भर्ग – पापों का नाश करने वाले,

65. गिरिधन्वा – मेरू पर्वत को धनुष बनाने वाले,

66. गिरिप्रिय – पर्वत को प्रेम करने वाले,

67. कृत्तिवासा – गजचर्म पहनने वाले,

68. पुराराति – पुरों का नाश करने वाले,

69. भगवान् – सर्वसमर्थ ऐश्वर्य संपन्न,

70. प्रमथाधिप – प्रथम गणों के अधिपति,
71. मृत्युंजय – मृत्यु को जीतने वाले,

72. सूक्ष्मतनु – सूक्ष्म शरीर वाले,

73. जगद्व्यापी- जगत में व्याप्त होकर रहने वाले,

74. जगद्गुरू – जगत के गुरु,

75. व्योमकेश – आकाश रूपी बाल वाले,

76. महासेनजनक – कार्तिकेय के पिता,

77. चारुविक्रम – सुन्दर पराक्रम वाले,

78. रूद्र – उग्र रूप वाले,

79. भूतपति – भूतप्रेत व पंचभूतों के स्वामी,

80. स्थाणु – स्पंदन रहित कूटस्थ रूप वाले,

81. अहिर्बुध्न्य – कुण्डलिनी- धारण करने वाले,

82. दिगम्बर – नग्न, आकाश रूपी वस्त्र वाले,
83. अष्टमूर्ति – आठ रूप वाले,

84. अनेकात्मा – अनेक आत्मा वाले,

85. सात्त्विक- सत्व गुण वाले,

86. शुद्धविग्रह – दिव्यमूर्ति वाले,

87. शाश्वत – नित्य रहने वाले,

88. खण्डपरशु – टूटा हुआ फरसा धारण करने वाले,

89. अज – जन्म रहित,

90. पाशविमोचन – बंधन से छुड़ाने वाले,
91. मृड – सुखस्वरूप वाले,

92. पशुपति – पशुओं के स्वामी,

93. देव – स्वयं प्रकाश रूप,

94. महादेव – देवों के देव,

95. अव्यय – खर्च होने पर भी न घटने वाले,

96. हरि – विष्णु समरूपी,

97. पूषदन्तभित् – पूषा के दांत उखाड़ने वाले,

98. अव्यग्र – व्यथित न होने वाले,

99. दक्षाध्वरहर – दक्ष के यज्ञ का नाश करने वाले,
100. हर – पापों को हरने वाले,

101. भगनेत्रभिद् – भग देवता की आंख फोड़ने वाले,

102. अव्यक्त – इंद्रियों के सामने प्रकट न होने वाले,

103. सहस्राक्ष – अनंत आंख वाले,

104. सहस्रपाद – अनंत पैर वाले,

105. अपवर्गप्रद – मोक्ष देने वाले,

106. अनंत – देशकाल वस्तु रूपी परिच्छेद से रहित,

107. तारक – तारने वाले,

108. परमेश्वर – प्रथम ईश्वर।

Continue Reading

Previous: कर्तव्य: एम्स मे दान किये अंग स्पीड मे पहुंचे एयरपोर्ट,शाबास दून पुलिस…
Next: हादसा: हाथी ने एक बालिका को उतारा मौत के घाट, कोहराम…

Related Stories

प्रधानमंत्री मोदी से मिले सीएम धामी, उत्तराखंड आने का दिया निमंत्रण…
1 min read
  • उत्तराखंड

प्रधानमंत्री मोदी से मिले सीएम धामी, उत्तराखंड आने का दिया निमंत्रण…

March 27, 2026
आपदा न्यूनीकरण कार्यों को मंजूरी, और 28 संवेदनशील नदी तटों पर चैनलाइजेशन होगा…
1 min read
  • उत्तराखंड

आपदा न्यूनीकरण कार्यों को मंजूरी, और 28 संवेदनशील नदी तटों पर चैनलाइजेशन होगा…

March 27, 2026
कई विकास परियोजनाओं को सीएम धामी ने दी मंजूरी…
1 min read
  • उत्तराखंड

कई विकास परियोजनाओं को सीएम धामी ने दी मंजूरी…

March 27, 2026

Recent Posts

  • भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी के निवास पहुंचे उपमुख्यमंत्री अरुण साव, वरिष्ठ नेताओं संग विचार-विमर्श
  • भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी को “डॉक्टर ऑफ फिलॉसफी” की मानद उपाधि से किया गया सम्मानित
  • कोरबा की बेटी राधा अग्रवाल ने IIT मद्रास से सिविल इंजीनियरिंग की पढ़ाई पूरी कर बढ़ाया जिले का मान
  • भाजपा जिला उपाध्यक्ष मंजू सिंह ने ‘चाय पर चर्चा’ में कार्यकर्ताओं में भरा जोश, बूथ सशक्तिकरण पर दिया जोर
  • गोपाल मोदी के नेतृत्व में भिलाई बाजार मंडल बना डिजिटल प्रशिक्षण का मॉडल, DLP महाअभियान ने पकड़ी रफ्तार

Recent Comments

No comments to show.

Archives

  • July 2026
  • June 2026
  • May 2026
  • April 2026
  • March 2026
  • February 2026
  • January 2026
  • December 2025
  • November 2025
  • October 2025
  • September 2025
  • August 2025
  • July 2025
  • June 2025
  • May 2025
  • April 2025
  • March 2025
  • February 2025
  • January 2025
  • December 2024
  • November 2024
  • October 2024
  • September 2024
  • August 2024
  • July 2024
  • June 2024
  • April 2024
  • April 2023
  • March 2023

Categories

  • Tech
  • Uncategorized
  • अंतरराष्ट्रीय
  • आस्था
  • उत्तराखंड
  • ऋषिकेश
  • कोरबा
  • क्राइम
  • जांजगीर-चांपा
  • टिहरी
  • टेक्नोलॉजी
  • देहरादून
  • नोएडा
  • पौड़ी
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • राष्ट्रीय
  • वीडियो
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • हरिद्वार
  • हल्द्वानी

Trending News

भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी के निवास पहुंचे उपमुख्यमंत्री अरुण साव, वरिष्ठ नेताओं संग विचार-विमर्श 1

भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी के निवास पहुंचे उपमुख्यमंत्री अरुण साव, वरिष्ठ नेताओं संग विचार-विमर्श

July 24, 2026
भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी को “डॉक्टर ऑफ फिलॉसफी” की मानद उपाधि से किया गया सम्मानित 2

भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी को “डॉक्टर ऑफ फिलॉसफी” की मानद उपाधि से किया गया सम्मानित

July 20, 2026
कोरबा की बेटी राधा अग्रवाल ने IIT मद्रास से सिविल इंजीनियरिंग की पढ़ाई पूरी कर बढ़ाया जिले का मान 3

कोरबा की बेटी राधा अग्रवाल ने IIT मद्रास से सिविल इंजीनियरिंग की पढ़ाई पूरी कर बढ़ाया जिले का मान

July 19, 2026
भाजपा जिला उपाध्यक्ष मंजू सिंह ने ‘चाय पर चर्चा’ में कार्यकर्ताओं में भरा जोश, बूथ सशक्तिकरण पर दिया जोर 4

भाजपा जिला उपाध्यक्ष मंजू सिंह ने ‘चाय पर चर्चा’ में कार्यकर्ताओं में भरा जोश, बूथ सशक्तिकरण पर दिया जोर

July 13, 2026
गोपाल मोदी के नेतृत्व में भिलाई बाजार मंडल बना डिजिटल प्रशिक्षण का मॉडल, DLP महाअभियान ने पकड़ी रफ्तार 5

गोपाल मोदी के नेतृत्व में भिलाई बाजार मंडल बना डिजिटल प्रशिक्षण का मॉडल, DLP महाअभियान ने पकड़ी रफ्तार

July 4, 2026
भाजपा महिला मोर्चा ने मनाया डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी स्मरण पक्ष, वृक्षारोपण व स्वच्छता अभियान आयोजित 6

भाजपा महिला मोर्चा ने मनाया डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी स्मरण पक्ष, वृक्षारोपण व स्वच्छता अभियान आयोजित

July 3, 2026
संविधान हत्या दिवस पर भाजपा की संगोष्ठी, आपातकाल को बताया लोकतंत्र का सबसे काला अध्याय 7

संविधान हत्या दिवस पर भाजपा की संगोष्ठी, आपातकाल को बताया लोकतंत्र का सबसे काला अध्याय

June 26, 2026

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • VK
  • LinkedIn

खबरें सबसे तेज

भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी के निवास पहुंचे उपमुख्यमंत्री अरुण साव, वरिष्ठ नेताओं संग विचार-विमर्श
1 min read
  • कोरबा

भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी के निवास पहुंचे उपमुख्यमंत्री अरुण साव, वरिष्ठ नेताओं संग विचार-विमर्श

July 24, 2026
भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी को “डॉक्टर ऑफ फिलॉसफी” की मानद उपाधि से किया गया सम्मानित
1 min read
  • कोरबा
  • राजनीतिक

भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी को “डॉक्टर ऑफ फिलॉसफी” की मानद उपाधि से किया गया सम्मानित

July 20, 2026
कोरबा की बेटी राधा अग्रवाल ने IIT मद्रास से सिविल इंजीनियरिंग की पढ़ाई पूरी कर बढ़ाया जिले का मान
1 min read
  • कोरबा

कोरबा की बेटी राधा अग्रवाल ने IIT मद्रास से सिविल इंजीनियरिंग की पढ़ाई पूरी कर बढ़ाया जिले का मान

July 19, 2026
भाजपा जिला उपाध्यक्ष मंजू सिंह ने ‘चाय पर चर्चा’ में कार्यकर्ताओं में भरा जोश, बूथ सशक्तिकरण पर दिया जोर
1 min read
  • कोरबा
  • राजनीतिक

भाजपा जिला उपाध्यक्ष मंजू सिंह ने ‘चाय पर चर्चा’ में कार्यकर्ताओं में भरा जोश, बूथ सशक्तिकरण पर दिया जोर

July 13, 2026
  • Home
  • Contact
  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • VK
  • LinkedIn
| DarkNews by AF themes.