Skip to content
March 29, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • VK
  • LinkedIn

  • होम
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • पौड़ी
  • टिहरी
  • हल्द्वानी
  • अंतरराष्ट्रीय
  • वीडियो
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • Contact
Watch Online
  • Home
  • चारधाम में बढ़ी यात्रियों की संख्या, एक दिन में पहुंच रहे 23 हजार से अधिक श्रद्धालु…
  • उत्तराखंड

चारधाम में बढ़ी यात्रियों की संख्या, एक दिन में पहुंच रहे 23 हजार से अधिक श्रद्धालु…

October 15, 2024 1 min read

चारधाम यात्रा फिर जोर पकड़ गई है। केदारनाथ धाम में दर्शनार्थियों की लंबी लाइन लग रही है। सोमवार 14 अक्टूबर को 27 हजार 789 तीर्थयात्रियों ने चारधाम दर्शन किए। केदारनाथ की यात्रा कठिन और चुनौतीपूर्ण होने के बावजूद यहां सबसे अधिक 11 हजार 309 यात्री केदार भगवान के दर्शन को पहुंचे। इसी प्रकार बदरीनाथ में 6644, गंगोत्री में 2406 और यमुनोत्री में 3290 यात्रियों ने दर्शन किए। इस यात्राकाल में अब तक कुल 40 लाख 92 हजार 360 यात्री चारधाम दर्शन कर चुके हैं।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के कुशल यात्रा प्रबंधन और सतत निगरानी के चलते केदारघाटी की आपदा भी यात्रियों के उत्साह को नहीं डिगा पाई है। यात्रा मार्ग और पड़ावों में सुरक्षा प्रबंध और सभी व्यवस्थाएं बेहतर होने से यात्रियों का सरकार के प्रति विश्वास बढ़ा है।

उत्साह से लबरेज यात्रियों ने इसके लिए मुक्त कंठ से सरकार के प्रयासों को सराहा है। उनका कहना है कि 31 जुलाई की रात को अतिवृष्टि ने केदारघाटी में जिस प्रकार से तबाही मचाई थी, उस स्थिति में पैदल मार्ग को बहाल करना आसान नहीं था। सरकार ने इस कठिन चुनौती को स्वीकार करते हुए यात्रा को जल्द से जल्द बहाल किया। अब अगले माह चारों धामों के कपाट बंद होने वाले हैं, इसलिए यात्रियों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है।

सुगम, सुरक्षित और सुव्यवस्थित चारधाम यात्रा सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता रही है। देश-विदेश से हर वर्ष लाखों श्रद्धालु चारधाम यात्रा पर आते हैं। यात्रियों को सुरक्षित वातावरण प्रदान करने के लिए हमारी सरकार प्रतिबद्ध हैं। चारधाम यात्रा राज्य की आर्थिकी से भी जुड़ी है। राज्य में आज जिस तेजी के साथ श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ रही है, उसे देखते हुए हमें यात्रा व्यवस्थाओं को और विस्तार देना होगा। इसकी कवायद भी शुरू कर दी गई है। इस बार केदारघाटी आपदा के चलते व्यवस्थाएं प्रभावित हुई, लेकिन सरकार ने इस कठिन चुनौती का भी दृढ़तापूर्वक सामना कर केदार यात्रा को बहाल किया-पुष्कर सिंह धामी-मुख्यमंत्री, उत्तराखंड

Continue Reading

Previous: उत्तराखंड हैल्थ प्रीमियर लीग का दूसरा दिन: आयकर विभाग और सीएमओ देहरादून टीम की शानदार जीत
Next: धूम्रपान त्यागने से होगा फेफड़ों के कैंसर से बचाव, एम्स में आयोजित हुआ दो दिवसीय सम्मेलन…

Related Stories

प्रधानमंत्री मोदी से मिले सीएम धामी, उत्तराखंड आने का दिया निमंत्रण…
1 min read
  • उत्तराखंड

प्रधानमंत्री मोदी से मिले सीएम धामी, उत्तराखंड आने का दिया निमंत्रण…

March 27, 2026
आपदा न्यूनीकरण कार्यों को मंजूरी, और 28 संवेदनशील नदी तटों पर चैनलाइजेशन होगा…
1 min read
  • उत्तराखंड

आपदा न्यूनीकरण कार्यों को मंजूरी, और 28 संवेदनशील नदी तटों पर चैनलाइजेशन होगा…

March 27, 2026
कई विकास परियोजनाओं को सीएम धामी ने दी मंजूरी…
1 min read
  • उत्तराखंड

कई विकास परियोजनाओं को सीएम धामी ने दी मंजूरी…

March 27, 2026

Recent Posts

  • प्रधानमंत्री मोदी से मिले सीएम धामी, उत्तराखंड आने का दिया निमंत्रण…
  • आपदा न्यूनीकरण कार्यों को मंजूरी, और 28 संवेदनशील नदी तटों पर चैनलाइजेशन होगा…
  • कई विकास परियोजनाओं को सीएम धामी ने दी मंजूरी…
  • उत्तराखंड कैबिनेट के 15 अहम फैसले…
  • बार एसोसिएशन के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री से की शिष्टाचार भेंट…

Recent Comments

No comments to show.

Archives

  • March 2026
  • February 2026
  • January 2026
  • December 2025
  • November 2025
  • October 2025
  • September 2025
  • August 2025
  • July 2025
  • June 2025
  • May 2025
  • April 2025
  • March 2025
  • February 2025
  • January 2025
  • December 2024
  • November 2024
  • October 2024
  • September 2024
  • August 2024
  • July 2024
  • June 2024
  • April 2024
  • April 2023
  • March 2023

Categories

  • Tech
  • Uncategorized
  • अंतरराष्ट्रीय
  • आस्था
  • उत्तराखंड
  • ऋषिकेश
  • कोरबा
  • क्राइम
  • जांजगीर-चांपा
  • टिहरी
  • टेक्नोलॉजी
  • देहरादून
  • नोएडा
  • पौड़ी
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • राष्ट्रीय
  • वीडियो
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • हरिद्वार
  • हल्द्वानी

Trending News

प्रधानमंत्री मोदी से मिले सीएम धामी, उत्तराखंड आने का दिया निमंत्रण… 1

प्रधानमंत्री मोदी से मिले सीएम धामी, उत्तराखंड आने का दिया निमंत्रण…

March 27, 2026
आपदा न्यूनीकरण कार्यों को मंजूरी, और 28 संवेदनशील नदी तटों पर चैनलाइजेशन होगा… 2

आपदा न्यूनीकरण कार्यों को मंजूरी, और 28 संवेदनशील नदी तटों पर चैनलाइजेशन होगा…

March 27, 2026
कई विकास परियोजनाओं को सीएम धामी ने दी मंजूरी… 3

कई विकास परियोजनाओं को सीएम धामी ने दी मंजूरी…

March 27, 2026
उत्तराखंड कैबिनेट के 15 अहम फैसले… 4

उत्तराखंड कैबिनेट के 15 अहम फैसले…

March 25, 2026
बार एसोसिएशन के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री से की शिष्टाचार भेंट… 5

बार एसोसिएशन के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री से की शिष्टाचार भेंट…

March 25, 2026
प्रेमनगर में सामूहिक कन्या पूजन में शामिल हुए मुख्यमंत्री धामी… 6

प्रेमनगर में सामूहिक कन्या पूजन में शामिल हुए मुख्यमंत्री धामी…

March 24, 2026
मुख्यमंत्री आवास में शहद निष्कासन पहले चरण में 60 किलोग्राम शहद निकाला… 7

मुख्यमंत्री आवास में शहद निष्कासन पहले चरण में 60 किलोग्राम शहद निकाला…

March 24, 2026

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • VK
  • LinkedIn

खबरें सबसे तेज

प्रधानमंत्री मोदी से मिले सीएम धामी, उत्तराखंड आने का दिया निमंत्रण…
1 min read
  • उत्तराखंड

प्रधानमंत्री मोदी से मिले सीएम धामी, उत्तराखंड आने का दिया निमंत्रण…

March 27, 2026
आपदा न्यूनीकरण कार्यों को मंजूरी, और 28 संवेदनशील नदी तटों पर चैनलाइजेशन होगा…
1 min read
  • उत्तराखंड

आपदा न्यूनीकरण कार्यों को मंजूरी, और 28 संवेदनशील नदी तटों पर चैनलाइजेशन होगा…

March 27, 2026
कई विकास परियोजनाओं को सीएम धामी ने दी मंजूरी…
1 min read
  • उत्तराखंड

कई विकास परियोजनाओं को सीएम धामी ने दी मंजूरी…

March 27, 2026
उत्तराखंड कैबिनेट के 15 अहम फैसले…
1 min read
  • उत्तराखंड

उत्तराखंड कैबिनेट के 15 अहम फैसले…

March 25, 2026
  • Home
  • Contact
  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • VK
  • LinkedIn
| DarkNews by AF themes.