Skip to content
March 28, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • VK
  • LinkedIn

  • होम
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • पौड़ी
  • टिहरी
  • हल्द्वानी
  • अंतरराष्ट्रीय
  • वीडियो
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • Contact
Watch Online
  • Home
  • बर्फ से ढके खरसाली-मुखवा गांव, सामान्य दिनों की तरह खुली रही सड़कें…
  • उत्तराखंड

बर्फ से ढके खरसाली-मुखवा गांव, सामान्य दिनों की तरह खुली रही सड़कें…

December 28, 2024 1 min read

जनपद मुख्यालय उत्तरकाशी सहित जिले के सभी तहसील क्षेत्रों में आज दिनभर हल्की वर्षा तथा जिले के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फवारी का सिलसिला जारी है। बर्फबारी जारी रहने से गंगोत्री-यमुनोत्री धाम सहित यमुना जी के शीतकालीन प्रवास स्थल खरसाली एवं गंगा जी के शीतकालीन प्रवास मुखवा गांव सहित जिले के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में स्थित अनेक गांव बर्फ से ढक गए हैं।

हिमाच्छादित क्षेत्रों की सड़कों पर यातायात सुचारू बनाए रखने के लिए मशीनों एवं श्रमिकों की तैनाती के फलस्वरूप जिले की अधिकांश सड़कें बर्फबारी के बावजूद सामान्य दिनों की तरह खुली रहीं। हर्षिल क्षेत्र के आखिरी गांव मुखवा एवं धराली तक विद्युत आपूर्ति भी सुचारू है।

हर्षिल एवं सांकरी क्षेत्र में इन दिनों काफी संख्या में पर्यटकों का आवागमन हो रहा है। जिसे देखते हुए जिलाधिकारी डॉ. मेहरबान सिंह बिष्ट ने अधिकारियों को सड़कों को सुचारू बनाए रखने एवं पर्यटकों की सुरक्षा एवं सुविधाओं का पूरा ध्यान रखे जाने के निर्देश दिए हैं। जिलाधिकारी ने हिमपात को देखते हुए पर्यटकों सहित आम लोगों से सभी आवश्यक सावधानियां बरतने की अपील करते हुए कहा है बर्फबारी वाले क्षेत्रों में अति आवश्यक होने पर ही आवागमन करें और फिसलन तथा हिमस्खलन की संभावना वाले स्थानों से दूर रहें।

जिलाधिकारी ने कहा कि सुरक्षा के दृष्टि से हिमाच्छादित क्षेत्रों में आवागमन के लिए यथासंभव 4X4 वाहनों का उपयोग किया जाना चाहिए तथा फिसलन से बचने के लिए वाहनों के टायरों में एंटी स्किड चेन लगाई जांय।

जिला आपातकालीन परिचालन केन्द्र से प्राप्त सूचना के अनुसार बर्फबारी के कारण गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर गंगनानी से गंगोत्री तक का क्षेत्र हिमाच्छादित होने के कारण इस क्षेत्र में यातायात प्रभावित हुआ है।

इस क्षेत्र में दोपहर बाद कुछ हिस्सों में वाहनों की नियंत्रित आवाजाही करवाई गई। सीमा सड़क संगठन द्वारा इस क्षेत्र में स्नोकटर सहित अन्य मशीनों व श्रमिकों को संड़क खोलने के काम में जुटाया गया है। हर्षिल क्षेत्र में हर्षिल-मुखवा, जसपुर-पुराली ग्रामीण मोटर मार्ग भी बर्फबारी के कारण बाधित हुए हैं। इन सड़कों को खोलने के लिए लोक निर्माण विभाग के द्वारा हर्षिल में एक स्नोकटर सहित जेसीबी मशीन को जुटाया गया है। इन सड़कों को खोले जाने के प्रयास निरंतर जारी हैं।

यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग जानकीचट्टी के किलामीटर संख्या-2 तक यातायात सुचारू है। इस मार्ग पर बर्फ हटाने के लिए एक स्नोकटर तैनात करने के साथ ही रानाचट्टी व फूलचट्टी क्षेत्र में दो जेसीबी मशीनों व श्रमिकों को जुटाया गया है।

उत्तरकाशी-लंबगांव मोटर मार्ग तथा सिलक्यारा-पोलगांव सड़क पर भी यातायात सुचारू है, जिले की इन दोनो प्रमुख सड़कों पर चौररंगीखाल एवं राड़ी टॉप के हिमाच्छादित होने वाले क्षेत्र में भी सड़क को सुचारू बनाए रखने के लिए जेसीबी मशीनों की तैनाती की गई है। आराकोट एवं सांकरी क्षेत्र में भी आज दिनभर यातायात सुचारू रहा। वहां पर भी बर्फबारी के दौरान सड़कों को सुचारू बनाए रखने के लिए जेसीबी मशीनों की तैनाती की गई है।

बर्फबारी के कारण हर्षिल क्षेत्र में आज कुछ देर तक विद्युत आपूर्ति प्रभावित रही लेकिन यूपीसीएल के द्वारा इस क्षेत्र के आखिरी गांव मुखवा एवं धराली तक कुछ देर बाद ही विद्युत आपूर्ति सुचारू कर दी गयी।

Continue Reading

Previous: बारिश-बर्फबारी के चलते लगातार उत्तराखंड का रुख कर रहे पर्यटक…
Next: भाजपा ने जारी की मेयर प्रत्याशियों की सूची, देखिए लिस्ट…

Related Stories

प्रधानमंत्री मोदी से मिले सीएम धामी, उत्तराखंड आने का दिया निमंत्रण…
1 min read
  • उत्तराखंड

प्रधानमंत्री मोदी से मिले सीएम धामी, उत्तराखंड आने का दिया निमंत्रण…

March 27, 2026
आपदा न्यूनीकरण कार्यों को मंजूरी, और 28 संवेदनशील नदी तटों पर चैनलाइजेशन होगा…
1 min read
  • उत्तराखंड

आपदा न्यूनीकरण कार्यों को मंजूरी, और 28 संवेदनशील नदी तटों पर चैनलाइजेशन होगा…

March 27, 2026
कई विकास परियोजनाओं को सीएम धामी ने दी मंजूरी…
1 min read
  • उत्तराखंड

कई विकास परियोजनाओं को सीएम धामी ने दी मंजूरी…

March 27, 2026

Recent Posts

  • प्रधानमंत्री मोदी से मिले सीएम धामी, उत्तराखंड आने का दिया निमंत्रण…
  • आपदा न्यूनीकरण कार्यों को मंजूरी, और 28 संवेदनशील नदी तटों पर चैनलाइजेशन होगा…
  • कई विकास परियोजनाओं को सीएम धामी ने दी मंजूरी…
  • उत्तराखंड कैबिनेट के 15 अहम फैसले…
  • बार एसोसिएशन के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री से की शिष्टाचार भेंट…

Recent Comments

No comments to show.

Archives

  • March 2026
  • February 2026
  • January 2026
  • December 2025
  • November 2025
  • October 2025
  • September 2025
  • August 2025
  • July 2025
  • June 2025
  • May 2025
  • April 2025
  • March 2025
  • February 2025
  • January 2025
  • December 2024
  • November 2024
  • October 2024
  • September 2024
  • August 2024
  • July 2024
  • June 2024
  • April 2024
  • April 2023
  • March 2023

Categories

  • Tech
  • Uncategorized
  • अंतरराष्ट्रीय
  • आस्था
  • उत्तराखंड
  • ऋषिकेश
  • कोरबा
  • क्राइम
  • जांजगीर-चांपा
  • टिहरी
  • टेक्नोलॉजी
  • देहरादून
  • नोएडा
  • पौड़ी
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • राष्ट्रीय
  • वीडियो
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • हरिद्वार
  • हल्द्वानी

Trending News

प्रधानमंत्री मोदी से मिले सीएम धामी, उत्तराखंड आने का दिया निमंत्रण… 1

प्रधानमंत्री मोदी से मिले सीएम धामी, उत्तराखंड आने का दिया निमंत्रण…

March 27, 2026
आपदा न्यूनीकरण कार्यों को मंजूरी, और 28 संवेदनशील नदी तटों पर चैनलाइजेशन होगा… 2

आपदा न्यूनीकरण कार्यों को मंजूरी, और 28 संवेदनशील नदी तटों पर चैनलाइजेशन होगा…

March 27, 2026
कई विकास परियोजनाओं को सीएम धामी ने दी मंजूरी… 3

कई विकास परियोजनाओं को सीएम धामी ने दी मंजूरी…

March 27, 2026
उत्तराखंड कैबिनेट के 15 अहम फैसले… 4

उत्तराखंड कैबिनेट के 15 अहम फैसले…

March 25, 2026
बार एसोसिएशन के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री से की शिष्टाचार भेंट… 5

बार एसोसिएशन के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री से की शिष्टाचार भेंट…

March 25, 2026
प्रेमनगर में सामूहिक कन्या पूजन में शामिल हुए मुख्यमंत्री धामी… 6

प्रेमनगर में सामूहिक कन्या पूजन में शामिल हुए मुख्यमंत्री धामी…

March 24, 2026
मुख्यमंत्री आवास में शहद निष्कासन पहले चरण में 60 किलोग्राम शहद निकाला… 7

मुख्यमंत्री आवास में शहद निष्कासन पहले चरण में 60 किलोग्राम शहद निकाला…

March 24, 2026

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • VK
  • LinkedIn

खबरें सबसे तेज

प्रधानमंत्री मोदी से मिले सीएम धामी, उत्तराखंड आने का दिया निमंत्रण…
1 min read
  • उत्तराखंड

प्रधानमंत्री मोदी से मिले सीएम धामी, उत्तराखंड आने का दिया निमंत्रण…

March 27, 2026
आपदा न्यूनीकरण कार्यों को मंजूरी, और 28 संवेदनशील नदी तटों पर चैनलाइजेशन होगा…
1 min read
  • उत्तराखंड

आपदा न्यूनीकरण कार्यों को मंजूरी, और 28 संवेदनशील नदी तटों पर चैनलाइजेशन होगा…

March 27, 2026
कई विकास परियोजनाओं को सीएम धामी ने दी मंजूरी…
1 min read
  • उत्तराखंड

कई विकास परियोजनाओं को सीएम धामी ने दी मंजूरी…

March 27, 2026
उत्तराखंड कैबिनेट के 15 अहम फैसले…
1 min read
  • उत्तराखंड

उत्तराखंड कैबिनेट के 15 अहम फैसले…

March 25, 2026
  • Home
  • Contact
  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • VK
  • LinkedIn
| DarkNews by AF themes.