Skip to content
July 26, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • VK
  • LinkedIn

  • होम
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • पौड़ी
  • टिहरी
  • हल्द्वानी
  • अंतरराष्ट्रीय
  • वीडियो
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • Contact
Watch Online
  • Home
  • भाजपा का प्रचार अभियान कल से, बूथ स्तर पर होंगे कार्यकर्ता सम्मेलन….
  • उत्तराखंड

भाजपा का प्रचार अभियान कल से, बूथ स्तर पर होंगे कार्यकर्ता सम्मेलन….

January 2, 2025

देहरादून: भाजपा कल से निकाय चुनावों को लेकर प्रचार अभियान शुरू करने जा रही है। जिसमें बूथ स्तर पर कार्यकर्ता सम्मेलन के साथ सीएम, पूर्व सीएम समेत सांसदों और मंत्रीगणों की सभाएं भी आयोजित की जाएंगी।

वहीं पार्टी के अधिकृत उम्मीदवार के पक्ष में अधिकांश नाम वापिसी पर संतुष्टि जताते हुए स्पष्ट किया कि पूर्व विधायक ठकराल के अनुरोध पर केंद्रीय नेतृत्व शीघ्र निर्णय लेगा।

पार्टी मुख्यालय में पत्रकारों से बातचीत करते हुए प्रदेश अध्यक्ष श्री महेंद्र भट्ट ने सरकार और संगठन की तरह निकायों में भी युवाओं को तरजीह देने के लिए केंद्रीय नेतृत्व का आभार व्यक्त किया।

उन्होंने कहा, पहले सीएम पुष्कर सिंह धामी, फिर स्वयं उनको मौका दिया गया और अब देहरादून में श्री सौरभ थपलियाल और हल्द्वानी में श्री गजराज बिष्ट को अवसर दिया। सभी युवा मोर्चा पदाधिकारी और छात्र राजनीति से जुड़े रहे हैं। पार्टी के अधिकृत उम्मीदवार के खिलाफ चुनाव नामांकन करने वाले कार्यकर्ताओं को लेकर उन्होंने बताया कि लगभग शतप्रतिशत ऐसे सक्रिय कार्यकर्ताओं ने नाम वापिस ले लिया है।

शेष लोगों को लेकर पार्टी अपने संविधान अनुसार अनुशासनहीनता की कार्यवाही करेगी।, जिसके तहत उन्हें पार्टी से 6 वर्ष के लिए पार्टी से निष्कासित किया जाएगा। साथ ही उन्होंने स्पष्ट किया कि जिन्होंने नाम वापिस लिया है, वह बिना शर्त, पार्टी के प्रति उनका सम्मान है। क्योंकि भाजपा एक परिवार है और उनमें नाराजगी होना स्वाभाविक होता है। लेकिन जिस तरह कोई भी पारिवारिक सदस्य अपने सहयोगी का अहित नहीं करता है, ठीक उसी तरह भाजपा परिवार में हुआ है। अब सभी मिलकर भाजपा के अधिकृत प्रत्याशी को जिताने के लिए कार्य करेंगे।

उन्होंने राजकुमार ठुकराल को लेकर पूछे सवाल का ज़बाब देते हुए कहा, वे अभी किसी भी पार्टी से संबध नहीं हैं। इसलिए उन्होंने और उनके भाई ने नामांकन किया। फिलहाल उन्होंने सीएम और स्वयं उनसे मुलाकात कर पार्टी में शामिल होने का आग्रह किया है।

लिहाजा एक पूर्व विधायक होने के नाते केंद्रीय नेतृत्व ही इस विषय पर निर्णय लेने के लिए सक्षम है। उन्होंने उम्मीद जताई उचित मंच पर चर्चा उपरांत यथाशीघ्र केंद्र द्वारा अवगत करा दिया जाएगा। जहां तक उनके पार्टी को समर्थन की बात है, यह सब पार्टी की जीत को और अधिक शानदार बनाने में सहयोगी होगा।

भट्ट ने विधायक अरविंद पांडे के बयानों पर कहा कि वे पार्टी के लोकप्रिय विधायक हैं और कार्यकर्ताओं और अपने शुभचिंतकों को अवसर दिलाना प्रत्येक की इच्छा रहती है। इस संबंध में उनसे बात हुई है और उन्हें बताया गया है कि ऐसे सभी विषयों को उचित फोरम पर ही उठाया जाए।

अपने प्रत्याशियों के नामांकन निरस्त करने के कांग्रेसी आरोपी पर उन्होंने पलटवार कर कहा कि पूर्णतया संवैधानिक प्रक्रिया एवं नियमावली के तहत ही सभी नामांकन की जांच हुई है। ऐसे में जो आवेदन नियमों के तहत नहीं पाए गए या त्रुटियां पाई गई हैं उन्हें निरस्त किया गया है जिसमें कुछ एक भाजपा के भी हैं।

अब चूंकि निरस्त नामांकनों में बड़ी संख्या कांग्रेस की है तो उनके नेतृत्व को विचार करना चाहिए कि वे क्यों ऐसे अयोग्य एवं अनाधिकृत लोगों को टिकट देते हैं। उन्होंने तंज किया कि कांग्रेस नेतृत्व एवं उनके विधायक आदि सभी अधिकांशतया भ्रष्ट, अपराधिक एवं अक्षम लोगों से घिरे रहते हैं और उन्हें ही टिकट दिलाने की पैरवी करते हैं। यह हम नहीं बल्कि स्वयं उनके पार्टी के वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता कैमरे पर कह रहे हैं। लिहाजा संवैधानिक प्रक्रिया पर उंगली उठाने की बजाय उन्हें अपने पार्टी के गिरेबान में झांकना चाहिए।

प्रदेश मीडिया प्रभारी श्री मनवीर चौहान ने आगामी कार्यक्रमों की जानकारी देते हुए कहा कि आज नाम वापिसी के बाद कल से पार्टी सभी निकायों में प्रचार अभियान शुरू करने जा रही है। जिसके क्रम में सभी शहरी बूथों पर कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किए जाएंगे। इसके अतिरिक्त मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी की सभी निगमों में जनसभाएं और रोड शो के साथ बड़ी नगरपालिकाओं में भी कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

स्वयं वे सभी पूर्व मुख्यमंत्रियों डाक्टर रमेश पोखरियाल निशंक, विजय बहुगुणा, त्रिवेंद्र सिंह रावत, तीरथ सिंह रावत एवं कैबिनेट मंत्रियों के साथ प्रचार सभाएं में शामिल होंगे। वहीं सभी सांसद, विधायक अपने क्षेत्र के निकायों में प्रचार कार्यक्रमों में शिरकत कर पार्टी प्रत्याशियों के पक्ष में जनसमर्थन जुटाएंगे। हमारी पार्टी में मंत्री, सांसद होने से पहले सभी कार्यकर्ता होते हैं, लिहाजा निकाय चुनावों में भी वे सभी अपनी कार्यकर्ता की भूमिका का निर्वहन करेंगे।

Continue Reading

Previous: डीएम ने अपंजीकृत मदरसों के सम्बन्ध बैठक कर अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश…
Next: मुख्यमंत्री धामी ने सिद्धपीठ माँ सुरकण्डा मन्दिर, पूजा अर्चना कर प्रदेश की खुशहाली और समृद्धि की कामना की

Related Stories

प्रधानमंत्री मोदी से मिले सीएम धामी, उत्तराखंड आने का दिया निमंत्रण…
1 min read
  • उत्तराखंड

प्रधानमंत्री मोदी से मिले सीएम धामी, उत्तराखंड आने का दिया निमंत्रण…

March 27, 2026
आपदा न्यूनीकरण कार्यों को मंजूरी, और 28 संवेदनशील नदी तटों पर चैनलाइजेशन होगा…
1 min read
  • उत्तराखंड

आपदा न्यूनीकरण कार्यों को मंजूरी, और 28 संवेदनशील नदी तटों पर चैनलाइजेशन होगा…

March 27, 2026
कई विकास परियोजनाओं को सीएम धामी ने दी मंजूरी…
1 min read
  • उत्तराखंड

कई विकास परियोजनाओं को सीएम धामी ने दी मंजूरी…

March 27, 2026

Recent Posts

  • भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी के निवास पहुंचे उपमुख्यमंत्री अरुण साव, वरिष्ठ नेताओं संग विचार-विमर्श
  • भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी को “डॉक्टर ऑफ फिलॉसफी” की मानद उपाधि से किया गया सम्मानित
  • कोरबा की बेटी राधा अग्रवाल ने IIT मद्रास से सिविल इंजीनियरिंग की पढ़ाई पूरी कर बढ़ाया जिले का मान
  • भाजपा जिला उपाध्यक्ष मंजू सिंह ने ‘चाय पर चर्चा’ में कार्यकर्ताओं में भरा जोश, बूथ सशक्तिकरण पर दिया जोर
  • गोपाल मोदी के नेतृत्व में भिलाई बाजार मंडल बना डिजिटल प्रशिक्षण का मॉडल, DLP महाअभियान ने पकड़ी रफ्तार

Recent Comments

No comments to show.

Archives

  • July 2026
  • June 2026
  • May 2026
  • April 2026
  • March 2026
  • February 2026
  • January 2026
  • December 2025
  • November 2025
  • October 2025
  • September 2025
  • August 2025
  • July 2025
  • June 2025
  • May 2025
  • April 2025
  • March 2025
  • February 2025
  • January 2025
  • December 2024
  • November 2024
  • October 2024
  • September 2024
  • August 2024
  • July 2024
  • June 2024
  • April 2024
  • April 2023
  • March 2023

Categories

  • Tech
  • Uncategorized
  • अंतरराष्ट्रीय
  • आस्था
  • उत्तराखंड
  • ऋषिकेश
  • कोरबा
  • क्राइम
  • जांजगीर-चांपा
  • टिहरी
  • टेक्नोलॉजी
  • देहरादून
  • नोएडा
  • पौड़ी
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • राष्ट्रीय
  • वीडियो
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • हरिद्वार
  • हल्द्वानी

Trending News

भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी के निवास पहुंचे उपमुख्यमंत्री अरुण साव, वरिष्ठ नेताओं संग विचार-विमर्श 1

भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी के निवास पहुंचे उपमुख्यमंत्री अरुण साव, वरिष्ठ नेताओं संग विचार-विमर्श

July 24, 2026
भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी को “डॉक्टर ऑफ फिलॉसफी” की मानद उपाधि से किया गया सम्मानित 2

भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी को “डॉक्टर ऑफ फिलॉसफी” की मानद उपाधि से किया गया सम्मानित

July 20, 2026
कोरबा की बेटी राधा अग्रवाल ने IIT मद्रास से सिविल इंजीनियरिंग की पढ़ाई पूरी कर बढ़ाया जिले का मान 3

कोरबा की बेटी राधा अग्रवाल ने IIT मद्रास से सिविल इंजीनियरिंग की पढ़ाई पूरी कर बढ़ाया जिले का मान

July 19, 2026
भाजपा जिला उपाध्यक्ष मंजू सिंह ने ‘चाय पर चर्चा’ में कार्यकर्ताओं में भरा जोश, बूथ सशक्तिकरण पर दिया जोर 4

भाजपा जिला उपाध्यक्ष मंजू सिंह ने ‘चाय पर चर्चा’ में कार्यकर्ताओं में भरा जोश, बूथ सशक्तिकरण पर दिया जोर

July 13, 2026
गोपाल मोदी के नेतृत्व में भिलाई बाजार मंडल बना डिजिटल प्रशिक्षण का मॉडल, DLP महाअभियान ने पकड़ी रफ्तार 5

गोपाल मोदी के नेतृत्व में भिलाई बाजार मंडल बना डिजिटल प्रशिक्षण का मॉडल, DLP महाअभियान ने पकड़ी रफ्तार

July 4, 2026
भाजपा महिला मोर्चा ने मनाया डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी स्मरण पक्ष, वृक्षारोपण व स्वच्छता अभियान आयोजित 6

भाजपा महिला मोर्चा ने मनाया डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी स्मरण पक्ष, वृक्षारोपण व स्वच्छता अभियान आयोजित

July 3, 2026
संविधान हत्या दिवस पर भाजपा की संगोष्ठी, आपातकाल को बताया लोकतंत्र का सबसे काला अध्याय 7

संविधान हत्या दिवस पर भाजपा की संगोष्ठी, आपातकाल को बताया लोकतंत्र का सबसे काला अध्याय

June 26, 2026

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • VK
  • LinkedIn

खबरें सबसे तेज

भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी के निवास पहुंचे उपमुख्यमंत्री अरुण साव, वरिष्ठ नेताओं संग विचार-विमर्श
1 min read
  • कोरबा

भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी के निवास पहुंचे उपमुख्यमंत्री अरुण साव, वरिष्ठ नेताओं संग विचार-विमर्श

July 24, 2026
भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी को “डॉक्टर ऑफ फिलॉसफी” की मानद उपाधि से किया गया सम्मानित
1 min read
  • कोरबा
  • राजनीतिक

भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी को “डॉक्टर ऑफ फिलॉसफी” की मानद उपाधि से किया गया सम्मानित

July 20, 2026
कोरबा की बेटी राधा अग्रवाल ने IIT मद्रास से सिविल इंजीनियरिंग की पढ़ाई पूरी कर बढ़ाया जिले का मान
1 min read
  • कोरबा

कोरबा की बेटी राधा अग्रवाल ने IIT मद्रास से सिविल इंजीनियरिंग की पढ़ाई पूरी कर बढ़ाया जिले का मान

July 19, 2026
भाजपा जिला उपाध्यक्ष मंजू सिंह ने ‘चाय पर चर्चा’ में कार्यकर्ताओं में भरा जोश, बूथ सशक्तिकरण पर दिया जोर
1 min read
  • कोरबा
  • राजनीतिक

भाजपा जिला उपाध्यक्ष मंजू सिंह ने ‘चाय पर चर्चा’ में कार्यकर्ताओं में भरा जोश, बूथ सशक्तिकरण पर दिया जोर

July 13, 2026
  • Home
  • Contact
  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • VK
  • LinkedIn
| DarkNews by AF themes.