Skip to content
March 31, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • VK
  • LinkedIn

  • होम
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • पौड़ी
  • टिहरी
  • हल्द्वानी
  • अंतरराष्ट्रीय
  • वीडियो
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • Contact
Watch Online
  • Home
  • जिला चिकित्सालय के लगभग 143 लाख धनराशि के बल्ड बैंक का शिलान्यास
  • उत्तराखंड

जिला चिकित्सालय के लगभग 143 लाख धनराशि के बल्ड बैंक का शिलान्यास

January 29, 2025

देहरादून: आज जनपद देहरादून को स्वास्थ्य क्षेत्र में एक साथ कई सौगात मिल गई हैं। जिसमें प्रमुखतः जिला चिकित्सालय (कोरोनेशन) देहरादून में रक्तकोष भवन का निर्माण कार्य का शिलान्यास तथा राज्य के प्रथम मॉडल टीकाकरण केन्द्र का लोकार्पण, सीएमओ आवास को लोकार्पण, आशाघर का शुभारंभ माननीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ धन सिंह रावत ने किया।

इसके अतिरिक्त जिला चिकित्सालय के एसएसएनसीयू के लिए समर्पित एम्बुलेंस, एएनएम ट्रेनिंग सेंटर रानीपोखरी 25 सीटर बस तथा 02 टीबी उन्मूलन आधुनिक वाहन को हरीझण्डी दिखाकर रवाना किया तथा उप जिला चिकित्सालय रायपुर के उन्नयन कार्यों का शिलान्यास किया।

इस अवसर पर माननीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ धन सिंह रावत ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग में जो सुविधाएं हो सकती हैं वह सरकार पूर्ण कर रही है, ढाई वर्ष में 8500 हजार लोगों को नौकरी दी है। एएनएम के लिए वाहन हेतु खनन न्यास से धनराशि निर्गत करने पर जिलाधिकारी का धन्यवाद दिया।

देहरादून में आशाओं के शत्प्रतिशत् पद भर लिए गए हैं, जिससे देहरादून जनपद में पहले संस्थागत प्रसव 60 प्रतिशत् थे अब 93 प्रतिशत् हो गए हैं। 2025 तक का लक्ष्य है कि शत्प्रतिशत् प्रसव कराने है ताकि महिलाओं को कोई दिक्कत न हो इसमें आशाओं का महत्वपूर्ण रोल है। एएनएम के पद भी पूरे हो जाएंगे। फार्मासिस्ट पूरे हैं तथा नर्स पूर्ण हो गए है। 752 एमबीबीएस चिकित्सक पूर्ण हो गए है।

बैकलॉक के पद हेतु 10 दिन में विज्ञापन निकाल रहे है तीसरी बार विज्ञापन निकल रहा है यदि इस बार भी पद नही भर पाए तो जनरल कोटे से विज्ञप्ति निकाली जाएगी। सरकार अपने व्यय पर हर वर्ष 300 बच्चों पीजी करा रही है 2027 तक 300 विशेषज्ञ चिकित्सक मिल जाएगे। जल्द ही 100 वार्डब्वाय के पद भर लिए जाएगें। चिकित्सालय में मरीजों को खाना अच्छा खिलाना है उन्होंने स्थानीय विधायक को कहा कि आप चिकित्सालय में मरीजो के खाने का निरीक्षण करेंगे।

उन्होंने कहा कि चिकित्सालय में तीमारदारों के रहने के लिए व्यवस्था की जाएगी। उन्होंने कहा कि 108 सेवा को और अच्छा बनाया जा रहा है,तथा जल्द 350 एम्बुलेंस मिल जाएगी जो जीपीएस सिस्टम से लेस होगी, जिन्हे मरीज एवं तीमारदार टेªक कर सकते है।

मा0 स्थानीय विधायक खजानदास ने जिला चिकित्सालय को विभिन्न सुविधाओं से सुशोभित करने पर मा0 स्वास्थ्य मंत्री का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए डीएम द्वारा विभिन्न स्वास्थ्य सेवाओं को धरातल पर उतारने हेतु निरंतर किये जा रहे प्रयासों की सराहना की गई।

जिलाधिकारी सविन बंसल ने कहा कि जनपद में इन सुविधाओं को धरातल पर उतारने के लिए मा0 स्वास्थ्य मंत्री का मार्गदर्शन मिलता रहा है। उन्होंने इस कार्य में कार्यरत टीम मुख्य चिकित्साधिकारी, एनएचएम निदेशक तथा जिला प्रशासन एवं समस्त टीम के समन्वय एवं संयुक्त प्रयास से आज यह सभी सुविधाएं जनमानस समर्पित की जा रही है। उन्होंने कहा कि जो सीएचसी, पीएचसी हैं वह भी हमारे महत्वपूर्ण है, उनका भी उन्नयन कर सकते हैं।

उन्होंने कहा कि चिकित्सालय में उपलब्ध सुविधाओं का लाभ जनमानस को मिले इससे कार्यों की गुणवत्ता एवं सरकार एवं प्रशासन का जनमानस का बीच सकारात्मक सदेंश जाता है। सरकार एवं प्रशासन को उद्देश्य है कि पब्लिक को सरकार की सेवाओं का लाभ सुगमता से मिले, हम जितने जनमानस के जुड़ेगें उतना ही जनामनस की बीच उनकी समस्याओं का समाधान करने तथा सरकार की योजनाओं का लाभ पंहुचाने में मदद मिलेगी।

मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ संजय जैन ने कहा कि जिलाधिकारी के प्रयासों एवं माननीय स्वास्थ्य मंत्री जी सहयोग से जनपद स्वास्थ्य सेवाओं में निरंतर सुधार हो रहा है। उन्होंने कहा कि माननीय स्वास्थ्यमंत्री के सहयोग तथा जिलाधिकारी के प्रयासों एवं का ही नतीजा है कि आज जनपद में ब्लड बैंक का शिलान्यास सहित अन्य स्वास्थ्य सुविधाओं में सुधार हो रहा है।

इस अवसर पर मा0 स्थानीय विधायक खजानदास, उपाध्यक्ष ग्रामीण राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन डॉ सुरेश चन्द्र भट्ट, महानिदेशक स्वास्थ्य डॉ मंजू टम्टा, डॉ मनोज उप्रेती, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ संजय जैन,उप जिलाधिकारी सदर हरिगिरि, डॉ दिनेश चौहान, डॉ निधि रावत, पीआरओ प्रमोद पंवार सहित चिकित्सक एवं अन्य स्टाफ उपस्थित रहे।

Continue Reading

Previous: गणतंत्र दिवस परेड में उत्तराखंड की झांकी को मिला तीसरा स्थान…
Next: राज्य के सभी मेडिकल कॉलेज में पर्ची, बेड और एंबुलेंस का एक समान शुल्क, जानिए…

Related Stories

प्रधानमंत्री मोदी से मिले सीएम धामी, उत्तराखंड आने का दिया निमंत्रण…
1 min read
  • उत्तराखंड

प्रधानमंत्री मोदी से मिले सीएम धामी, उत्तराखंड आने का दिया निमंत्रण…

March 27, 2026
आपदा न्यूनीकरण कार्यों को मंजूरी, और 28 संवेदनशील नदी तटों पर चैनलाइजेशन होगा…
1 min read
  • उत्तराखंड

आपदा न्यूनीकरण कार्यों को मंजूरी, और 28 संवेदनशील नदी तटों पर चैनलाइजेशन होगा…

March 27, 2026
कई विकास परियोजनाओं को सीएम धामी ने दी मंजूरी…
1 min read
  • उत्तराखंड

कई विकास परियोजनाओं को सीएम धामी ने दी मंजूरी…

March 27, 2026

Recent Posts

  • प्रधानमंत्री मोदी से मिले सीएम धामी, उत्तराखंड आने का दिया निमंत्रण…
  • आपदा न्यूनीकरण कार्यों को मंजूरी, और 28 संवेदनशील नदी तटों पर चैनलाइजेशन होगा…
  • कई विकास परियोजनाओं को सीएम धामी ने दी मंजूरी…
  • उत्तराखंड कैबिनेट के 15 अहम फैसले…
  • बार एसोसिएशन के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री से की शिष्टाचार भेंट…

Recent Comments

No comments to show.

Archives

  • March 2026
  • February 2026
  • January 2026
  • December 2025
  • November 2025
  • October 2025
  • September 2025
  • August 2025
  • July 2025
  • June 2025
  • May 2025
  • April 2025
  • March 2025
  • February 2025
  • January 2025
  • December 2024
  • November 2024
  • October 2024
  • September 2024
  • August 2024
  • July 2024
  • June 2024
  • April 2024
  • April 2023
  • March 2023

Categories

  • Tech
  • Uncategorized
  • अंतरराष्ट्रीय
  • आस्था
  • उत्तराखंड
  • ऋषिकेश
  • कोरबा
  • क्राइम
  • जांजगीर-चांपा
  • टिहरी
  • टेक्नोलॉजी
  • देहरादून
  • नोएडा
  • पौड़ी
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • राष्ट्रीय
  • वीडियो
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • हरिद्वार
  • हल्द्वानी

Trending News

प्रधानमंत्री मोदी से मिले सीएम धामी, उत्तराखंड आने का दिया निमंत्रण… 1

प्रधानमंत्री मोदी से मिले सीएम धामी, उत्तराखंड आने का दिया निमंत्रण…

March 27, 2026
आपदा न्यूनीकरण कार्यों को मंजूरी, और 28 संवेदनशील नदी तटों पर चैनलाइजेशन होगा… 2

आपदा न्यूनीकरण कार्यों को मंजूरी, और 28 संवेदनशील नदी तटों पर चैनलाइजेशन होगा…

March 27, 2026
कई विकास परियोजनाओं को सीएम धामी ने दी मंजूरी… 3

कई विकास परियोजनाओं को सीएम धामी ने दी मंजूरी…

March 27, 2026
उत्तराखंड कैबिनेट के 15 अहम फैसले… 4

उत्तराखंड कैबिनेट के 15 अहम फैसले…

March 25, 2026
बार एसोसिएशन के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री से की शिष्टाचार भेंट… 5

बार एसोसिएशन के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री से की शिष्टाचार भेंट…

March 25, 2026
प्रेमनगर में सामूहिक कन्या पूजन में शामिल हुए मुख्यमंत्री धामी… 6

प्रेमनगर में सामूहिक कन्या पूजन में शामिल हुए मुख्यमंत्री धामी…

March 24, 2026
मुख्यमंत्री आवास में शहद निष्कासन पहले चरण में 60 किलोग्राम शहद निकाला… 7

मुख्यमंत्री आवास में शहद निष्कासन पहले चरण में 60 किलोग्राम शहद निकाला…

March 24, 2026

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • VK
  • LinkedIn

खबरें सबसे तेज

प्रधानमंत्री मोदी से मिले सीएम धामी, उत्तराखंड आने का दिया निमंत्रण…
1 min read
  • उत्तराखंड

प्रधानमंत्री मोदी से मिले सीएम धामी, उत्तराखंड आने का दिया निमंत्रण…

March 27, 2026
आपदा न्यूनीकरण कार्यों को मंजूरी, और 28 संवेदनशील नदी तटों पर चैनलाइजेशन होगा…
1 min read
  • उत्तराखंड

आपदा न्यूनीकरण कार्यों को मंजूरी, और 28 संवेदनशील नदी तटों पर चैनलाइजेशन होगा…

March 27, 2026
कई विकास परियोजनाओं को सीएम धामी ने दी मंजूरी…
1 min read
  • उत्तराखंड

कई विकास परियोजनाओं को सीएम धामी ने दी मंजूरी…

March 27, 2026
उत्तराखंड कैबिनेट के 15 अहम फैसले…
1 min read
  • उत्तराखंड

उत्तराखंड कैबिनेट के 15 अहम फैसले…

March 25, 2026
  • Home
  • Contact
  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • VK
  • LinkedIn
| DarkNews by AF themes.