Skip to content
July 26, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • VK
  • LinkedIn

  • होम
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • पौड़ी
  • टिहरी
  • हल्द्वानी
  • अंतरराष्ट्रीय
  • वीडियो
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • Contact
Watch Online
  • Home
  • आगामी 10 साल की वित्तीय स्थिति की पूरी योजना तैयार की जाए- मुख्यमंत्री
  • उत्तराखंड

आगामी 10 साल की वित्तीय स्थिति की पूरी योजना तैयार की जाए- मुख्यमंत्री

March 22, 2025 1 min read

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को मुख्यमंत्री आवास में बैठक के दौरान अधिकारियों को निर्देश दिये कि राज्य में आगामी 10 साल की वित्तीय स्थिति की पूरी योजना तैयार की जाए। इस दीर्घकालिक योजना में आर्थिक और सामाजिक विकास, पर्यावरण संरक्षण, आधुनिक तकनीक का उपयोग कर योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर कार्य किया जाए।

उन्होंने कहा कि आगामी 10 सालों की राज्य के आय के संसाधन बढ़ाने के लिए आर्थिक विकास की रूपरेखा तैयार की जाए। राज्य की आर्थिकी से जुड़े पर्यटन, तीर्थाटन, ऊर्जा,कनेक्टिविटी, उद्योग, कृषि, ग्रामीण विकास, शिक्षा, स्वास्थ्य, कौशल विकास, समाजिक कल्याण और अन्य महत्वपूर्ण क्षेत्रों में सुनियोजित तरीके से कार्य किये जाएं। अनावश्यक खर्चों को नियंत्रित किया जाए। उन्होंने कहा कि 2047 तक प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के विकसित भारत के संकल्प को पूरा करने के लिए सबको अपना योगदान देना होगा। राज्य में 2047 तक की वित्तीय स्थिति के लिए भी विस्तृत योजना बनाई जाए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि बेहतर बजट प्रबंधन के लिए नीति निर्माण में डेटा एनालिटिक्स और रिसर्च का उपयोग किया जाए। योजना बनाने में विशेषज्ञों और आम जन के सुझाव भी लिये जाएं। सरकारी प्रक्रियाओं में सरलीकरण के साथ डिजिटल गवर्नेंस की दिशा में और तेजी से कार्य किये जाएं। राज्य में राजस्व प्राप्ति के लिए कर राजस्व, गैर कर राजस्व, औद्योगिक निवेश, डिजिटल कर संग्रह और सार्वजनिक-निजी भागीदारी को बढ़ावा दिया जाए। बैठक में जानकारी दी गई कि वित्तीय बजट 2024-25 में लक्ष्य के सापेक्ष 85 प्रतिशत राजस्व प्राप्ति हो चुकी है। जबकि राजस्व व्यय 90.50 प्रतिशत हो चुका है।

मुख्यमंत्री ने बैठक में निर्देश दिये कि राज्य में जीएसटी कलक्शन बढ़ाने के लिए और प्रभावी प्रयास किये जाएं। कर चोरी की रोकथाम के लिए सघन अभियान चलाया जाए। छापामारी की कार्रवाई निरंतर की जाए। एआई और डेटा एनालिटिक्स के उपयोग पर अधिक ध्यान दिया जाए। जीएसटी फाइल करने के लिए सरल और पारदर्शी प्रक्रिया अपनाई जाए।

बैठक में जानकारी दी गई कि राज्य स्थापना के बाद से ट्रेड टैक्स/वैट/जीएसटी कलक्शन में 48 गुना से अधिक की वृद्धि हुई है। कलक्शन 233 करोड़ से बढ़कर 11289 करोड़ हुआ है। राज्य के कर स्रोतों में जीएसटी और वैट की भागीदारी 62 प्रतिशत, एक्साइज की 19 प्रतिशत ट्रांसपोर्ट की 05 प्रतिशत, स्टैंप की 08 प्रतिशत और खनन की 05 प्रतिशत भागीदारी है। राज्य में आईटीसी फ्रॉड के 848 मामलों और 165 फेक फर्मों को चिन्हित किया गया है। राज्य में फेक जीएसटी रजिस्ट्रेशन को चिन्हित करने के लिए विशेष अभियान चलाया गया, जिसके तहत 51 जीएसटी रजिस्ट्रेशन गैर मौजूद पाये जाने पर उनका पंजीकरण निरस्त किया गया।

बैठक में प्रमुख सचिव श्री आर.के. सुधांशु, श्री आर.मीनाक्षी सुंदरम, सचिव श्री शैलेश बगोली, श्री दिलीप जावलकर, श्री विनय शंकर पाण्डेय, अपर पुलिस महानिदेशक श्री ए.पी. अंशुमन, राज्य कर आयुक्त डॉ. अहमद इकबाल, उपाध्यक्ष एमडीडीए श्री बंशीधर तिवारी एवं जीएसटी विभाग के अधिकारी उपस्थित थे।

Continue Reading

Previous: पर्वतीय जनपदों में रोजगार सृजन का कारगर माध्यम बन सकता है ट्राउट प्रोत्साहन योजना
Next: राज्य सरकार के 3 वर्ष पूर्ण होने मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री के फिट इंडिया मूवमेंट को बढ़ाया आगे

Related Stories

प्रधानमंत्री मोदी से मिले सीएम धामी, उत्तराखंड आने का दिया निमंत्रण…
1 min read
  • उत्तराखंड

प्रधानमंत्री मोदी से मिले सीएम धामी, उत्तराखंड आने का दिया निमंत्रण…

March 27, 2026
आपदा न्यूनीकरण कार्यों को मंजूरी, और 28 संवेदनशील नदी तटों पर चैनलाइजेशन होगा…
1 min read
  • उत्तराखंड

आपदा न्यूनीकरण कार्यों को मंजूरी, और 28 संवेदनशील नदी तटों पर चैनलाइजेशन होगा…

March 27, 2026
कई विकास परियोजनाओं को सीएम धामी ने दी मंजूरी…
1 min read
  • उत्तराखंड

कई विकास परियोजनाओं को सीएम धामी ने दी मंजूरी…

March 27, 2026

Recent Posts

  • भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी के निवास पहुंचे उपमुख्यमंत्री अरुण साव, वरिष्ठ नेताओं संग विचार-विमर्श
  • भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी को “डॉक्टर ऑफ फिलॉसफी” की मानद उपाधि से किया गया सम्मानित
  • कोरबा की बेटी राधा अग्रवाल ने IIT मद्रास से सिविल इंजीनियरिंग की पढ़ाई पूरी कर बढ़ाया जिले का मान
  • भाजपा जिला उपाध्यक्ष मंजू सिंह ने ‘चाय पर चर्चा’ में कार्यकर्ताओं में भरा जोश, बूथ सशक्तिकरण पर दिया जोर
  • गोपाल मोदी के नेतृत्व में भिलाई बाजार मंडल बना डिजिटल प्रशिक्षण का मॉडल, DLP महाअभियान ने पकड़ी रफ्तार

Recent Comments

No comments to show.

Archives

  • July 2026
  • June 2026
  • May 2026
  • April 2026
  • March 2026
  • February 2026
  • January 2026
  • December 2025
  • November 2025
  • October 2025
  • September 2025
  • August 2025
  • July 2025
  • June 2025
  • May 2025
  • April 2025
  • March 2025
  • February 2025
  • January 2025
  • December 2024
  • November 2024
  • October 2024
  • September 2024
  • August 2024
  • July 2024
  • June 2024
  • April 2024
  • April 2023
  • March 2023

Categories

  • Tech
  • Uncategorized
  • अंतरराष्ट्रीय
  • आस्था
  • उत्तराखंड
  • ऋषिकेश
  • कोरबा
  • क्राइम
  • जांजगीर-चांपा
  • टिहरी
  • टेक्नोलॉजी
  • देहरादून
  • नोएडा
  • पौड़ी
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • राष्ट्रीय
  • वीडियो
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • हरिद्वार
  • हल्द्वानी

Trending News

भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी के निवास पहुंचे उपमुख्यमंत्री अरुण साव, वरिष्ठ नेताओं संग विचार-विमर्श 1

भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी के निवास पहुंचे उपमुख्यमंत्री अरुण साव, वरिष्ठ नेताओं संग विचार-विमर्श

July 24, 2026
भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी को “डॉक्टर ऑफ फिलॉसफी” की मानद उपाधि से किया गया सम्मानित 2

भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी को “डॉक्टर ऑफ फिलॉसफी” की मानद उपाधि से किया गया सम्मानित

July 20, 2026
कोरबा की बेटी राधा अग्रवाल ने IIT मद्रास से सिविल इंजीनियरिंग की पढ़ाई पूरी कर बढ़ाया जिले का मान 3

कोरबा की बेटी राधा अग्रवाल ने IIT मद्रास से सिविल इंजीनियरिंग की पढ़ाई पूरी कर बढ़ाया जिले का मान

July 19, 2026
भाजपा जिला उपाध्यक्ष मंजू सिंह ने ‘चाय पर चर्चा’ में कार्यकर्ताओं में भरा जोश, बूथ सशक्तिकरण पर दिया जोर 4

भाजपा जिला उपाध्यक्ष मंजू सिंह ने ‘चाय पर चर्चा’ में कार्यकर्ताओं में भरा जोश, बूथ सशक्तिकरण पर दिया जोर

July 13, 2026
गोपाल मोदी के नेतृत्व में भिलाई बाजार मंडल बना डिजिटल प्रशिक्षण का मॉडल, DLP महाअभियान ने पकड़ी रफ्तार 5

गोपाल मोदी के नेतृत्व में भिलाई बाजार मंडल बना डिजिटल प्रशिक्षण का मॉडल, DLP महाअभियान ने पकड़ी रफ्तार

July 4, 2026
भाजपा महिला मोर्चा ने मनाया डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी स्मरण पक्ष, वृक्षारोपण व स्वच्छता अभियान आयोजित 6

भाजपा महिला मोर्चा ने मनाया डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी स्मरण पक्ष, वृक्षारोपण व स्वच्छता अभियान आयोजित

July 3, 2026
संविधान हत्या दिवस पर भाजपा की संगोष्ठी, आपातकाल को बताया लोकतंत्र का सबसे काला अध्याय 7

संविधान हत्या दिवस पर भाजपा की संगोष्ठी, आपातकाल को बताया लोकतंत्र का सबसे काला अध्याय

June 26, 2026

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • VK
  • LinkedIn

खबरें सबसे तेज

भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी के निवास पहुंचे उपमुख्यमंत्री अरुण साव, वरिष्ठ नेताओं संग विचार-विमर्श
1 min read
  • कोरबा

भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी के निवास पहुंचे उपमुख्यमंत्री अरुण साव, वरिष्ठ नेताओं संग विचार-विमर्श

July 24, 2026
भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी को “डॉक्टर ऑफ फिलॉसफी” की मानद उपाधि से किया गया सम्मानित
1 min read
  • कोरबा
  • राजनीतिक

भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी को “डॉक्टर ऑफ फिलॉसफी” की मानद उपाधि से किया गया सम्मानित

July 20, 2026
कोरबा की बेटी राधा अग्रवाल ने IIT मद्रास से सिविल इंजीनियरिंग की पढ़ाई पूरी कर बढ़ाया जिले का मान
1 min read
  • कोरबा

कोरबा की बेटी राधा अग्रवाल ने IIT मद्रास से सिविल इंजीनियरिंग की पढ़ाई पूरी कर बढ़ाया जिले का मान

July 19, 2026
भाजपा जिला उपाध्यक्ष मंजू सिंह ने ‘चाय पर चर्चा’ में कार्यकर्ताओं में भरा जोश, बूथ सशक्तिकरण पर दिया जोर
1 min read
  • कोरबा
  • राजनीतिक

भाजपा जिला उपाध्यक्ष मंजू सिंह ने ‘चाय पर चर्चा’ में कार्यकर्ताओं में भरा जोश, बूथ सशक्तिकरण पर दिया जोर

July 13, 2026
  • Home
  • Contact
  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • VK
  • LinkedIn
| DarkNews by AF themes.