Skip to content
July 26, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • VK
  • LinkedIn

  • होम
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • पौड़ी
  • टिहरी
  • हल्द्वानी
  • अंतरराष्ट्रीय
  • वीडियो
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • Contact
Watch Online
  • Home
  • गरुड़ में सेवा, सुशासन और विकास के तीन वर्ष पर जन सेवा शिविर आयोजित
  • उत्तराखंड

गरुड़ में सेवा, सुशासन और विकास के तीन वर्ष पर जन सेवा शिविर आयोजित

March 27, 2025 1 min read

बागेश्वर: विकासखंड गरुड़ परिसर में गुरुवार को राज्य सरकार के सेवा,सुशासन और विकास के तीन वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में जन सेवा थीम पर चिकित्सा एवं बहुउद्देश्यीय शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में विभिन्न विभागों ने अपने स्टॉल लगाकर आम जनता को सरकार की योजनाओं और कार्यक्रमों की जानकारी दी और मौके पर ही कई लोगों को लाभान्वित किया।

शिविर का उद्घाटन दर्जा राज्य मंत्री शिव सिंह बिष्ट और क्षेत्रीय विधायक पार्वती दास ने किया। इस अवसर पर उन्होंने विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों का निरीक्षण किया और अधिकारियों से योजनाओं के बारे में विस्तृत जानकारी प्राप्त की।

जनसभा को संबोधित करते हुए दर्जा राज्य मंत्री शिव सिंह बिष्ट ने राज्य सरकार के पिछले तीन वर्षों के कार्यकाल को ऐतिहासिक बताया। उन्होंने कहा कि सरकार ने युवाओं को रोजगार देने के लिए प्रभावी कदम उठाए हैं और नकल विरोधी कानून लाकर उत्तराखंड देश का पहला राज्य बन गया है। उन्होंने यह भी कहा कि सरकार हर घर तक पेयजल पहुंचाने और हर गांव को सड़क मार्ग से जोड़ने के लिए तेजी से काम कर रही है। गरुड़ क्षेत्र में हेली सेवा शुरू होने को उन्होंने एक बड़ी उपलब्धि बताया, जिसकी पहले किसी ने कल्पना भी नहीं की थी।

उन्होंने विश्वास जताया कि यह दशक उत्तराखंड के विकास के लिए स्वर्णिम होगा और महिलाओं को सशक्त बनाने की दिशा में भी सरकार निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने सभी से प्रदेश को अग्रणी बनाने में सहयोग करने की अपील की और अधिकारियों को शिविर में आई समस्याओं का प्राथमिकता से समाधान करने के निर्देश दिए।
विधायक पार्वती दास ने भी सरकार के कार्यों की सराहना करते हुए युवा और महिला सशक्तिकरण की दिशा में किए गए प्रयासों को अभूतपूर्व बताया।

मुख्य विकास अधिकारी आरसी तिवारी ने शिविर में भू कानून, समान नागरिक संहिता (यूसीसी) और नकल विरोधी कानून की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि प्रदेश सरकार ने भू-कानून लाकर पर्वतीय क्षेत्रों की सुरक्षा सुनिश्चित की है। उन्होंने लोगों से सरकार की विभिन्न योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाने का आह्वान किया।=शिविर में आम जनता की समस्याओं एवं शिकायतों को भी सुना गया।

चिकित्सा शिविर में 13 दिव्यांगजनों को दिव्यांगता प्रमाण पत्र जारी किए गए। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (एनआरएलएम) के तहत स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं को 4 करोड़ 68 लाख रुपये के चेक वितरित किए गए। छह लोगों को जीवन सहायक उपकरण प्रदान किए गए। डेयरी विभाग ने 23 महिलाओं को स्वच्छ दुग्ध उत्पादन किट वितरित किए और तीन उत्कृष्ट दुग्ध उत्पादकों को क्रमशः 2000, 1500 और 1000 रुपये के चेक देकर सम्मानित किया। बाल विकास विभाग द्वारा पांच महिलाओं को लक्ष्मी किट और सहकारिता विभाग द्वारा पंडित दीनदयाल किसान कल्याण योजना के तहत तीन किसानों को शून्य ब्याज दर पर मध्यकालीन ऋण के चेक वितरित किए।

इस अवसर पर प्रशासक क्षेत्र पंचायत हेमा बिष्ट, उपजिलाधिकारी जितेंद्र वर्मा, सीईओ जीएस सौन, समाज कल्याण अधिकारी जसमीत कौर, पर्यटन अधिकारी पीके गौतम, डीपीओ मंजुलता यादव, अध्यक्ष नगर पंचायत भावना वर्मा, घनश्याम जोशी, किशन बोरा, लछु पहाड़ी, सुनील दोसाद, जेसी आर्या समेत कई अधिकारी,जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे।

Continue Reading

Previous: 1232 नर्सिंग अधिकारियों को मुख्यमंत्री ने प्रदान किये नियुक्ति पत्र
Next: मुख्यमंत्री धामी ने चारधाम यात्रा की तैयारियों के लिए ये निर्देश, आयुक्त ने किया स्थलीय निरीक्षण

Related Stories

प्रधानमंत्री मोदी से मिले सीएम धामी, उत्तराखंड आने का दिया निमंत्रण…
1 min read
  • उत्तराखंड

प्रधानमंत्री मोदी से मिले सीएम धामी, उत्तराखंड आने का दिया निमंत्रण…

March 27, 2026
आपदा न्यूनीकरण कार्यों को मंजूरी, और 28 संवेदनशील नदी तटों पर चैनलाइजेशन होगा…
1 min read
  • उत्तराखंड

आपदा न्यूनीकरण कार्यों को मंजूरी, और 28 संवेदनशील नदी तटों पर चैनलाइजेशन होगा…

March 27, 2026
कई विकास परियोजनाओं को सीएम धामी ने दी मंजूरी…
1 min read
  • उत्तराखंड

कई विकास परियोजनाओं को सीएम धामी ने दी मंजूरी…

March 27, 2026

Recent Posts

  • भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी के निवास पहुंचे उपमुख्यमंत्री अरुण साव, वरिष्ठ नेताओं संग विचार-विमर्श
  • भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी को “डॉक्टर ऑफ फिलॉसफी” की मानद उपाधि से किया गया सम्मानित
  • कोरबा की बेटी राधा अग्रवाल ने IIT मद्रास से सिविल इंजीनियरिंग की पढ़ाई पूरी कर बढ़ाया जिले का मान
  • भाजपा जिला उपाध्यक्ष मंजू सिंह ने ‘चाय पर चर्चा’ में कार्यकर्ताओं में भरा जोश, बूथ सशक्तिकरण पर दिया जोर
  • गोपाल मोदी के नेतृत्व में भिलाई बाजार मंडल बना डिजिटल प्रशिक्षण का मॉडल, DLP महाअभियान ने पकड़ी रफ्तार

Recent Comments

No comments to show.

Archives

  • July 2026
  • June 2026
  • May 2026
  • April 2026
  • March 2026
  • February 2026
  • January 2026
  • December 2025
  • November 2025
  • October 2025
  • September 2025
  • August 2025
  • July 2025
  • June 2025
  • May 2025
  • April 2025
  • March 2025
  • February 2025
  • January 2025
  • December 2024
  • November 2024
  • October 2024
  • September 2024
  • August 2024
  • July 2024
  • June 2024
  • April 2024
  • April 2023
  • March 2023

Categories

  • Tech
  • Uncategorized
  • अंतरराष्ट्रीय
  • आस्था
  • उत्तराखंड
  • ऋषिकेश
  • कोरबा
  • क्राइम
  • जांजगीर-चांपा
  • टिहरी
  • टेक्नोलॉजी
  • देहरादून
  • नोएडा
  • पौड़ी
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • राष्ट्रीय
  • वीडियो
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • हरिद्वार
  • हल्द्वानी

Trending News

भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी के निवास पहुंचे उपमुख्यमंत्री अरुण साव, वरिष्ठ नेताओं संग विचार-विमर्श 1

भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी के निवास पहुंचे उपमुख्यमंत्री अरुण साव, वरिष्ठ नेताओं संग विचार-विमर्श

July 24, 2026
भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी को “डॉक्टर ऑफ फिलॉसफी” की मानद उपाधि से किया गया सम्मानित 2

भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी को “डॉक्टर ऑफ फिलॉसफी” की मानद उपाधि से किया गया सम्मानित

July 20, 2026
कोरबा की बेटी राधा अग्रवाल ने IIT मद्रास से सिविल इंजीनियरिंग की पढ़ाई पूरी कर बढ़ाया जिले का मान 3

कोरबा की बेटी राधा अग्रवाल ने IIT मद्रास से सिविल इंजीनियरिंग की पढ़ाई पूरी कर बढ़ाया जिले का मान

July 19, 2026
भाजपा जिला उपाध्यक्ष मंजू सिंह ने ‘चाय पर चर्चा’ में कार्यकर्ताओं में भरा जोश, बूथ सशक्तिकरण पर दिया जोर 4

भाजपा जिला उपाध्यक्ष मंजू सिंह ने ‘चाय पर चर्चा’ में कार्यकर्ताओं में भरा जोश, बूथ सशक्तिकरण पर दिया जोर

July 13, 2026
गोपाल मोदी के नेतृत्व में भिलाई बाजार मंडल बना डिजिटल प्रशिक्षण का मॉडल, DLP महाअभियान ने पकड़ी रफ्तार 5

गोपाल मोदी के नेतृत्व में भिलाई बाजार मंडल बना डिजिटल प्रशिक्षण का मॉडल, DLP महाअभियान ने पकड़ी रफ्तार

July 4, 2026
भाजपा महिला मोर्चा ने मनाया डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी स्मरण पक्ष, वृक्षारोपण व स्वच्छता अभियान आयोजित 6

भाजपा महिला मोर्चा ने मनाया डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी स्मरण पक्ष, वृक्षारोपण व स्वच्छता अभियान आयोजित

July 3, 2026
संविधान हत्या दिवस पर भाजपा की संगोष्ठी, आपातकाल को बताया लोकतंत्र का सबसे काला अध्याय 7

संविधान हत्या दिवस पर भाजपा की संगोष्ठी, आपातकाल को बताया लोकतंत्र का सबसे काला अध्याय

June 26, 2026

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • VK
  • LinkedIn

खबरें सबसे तेज

भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी के निवास पहुंचे उपमुख्यमंत्री अरुण साव, वरिष्ठ नेताओं संग विचार-विमर्श
1 min read
  • कोरबा

भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी के निवास पहुंचे उपमुख्यमंत्री अरुण साव, वरिष्ठ नेताओं संग विचार-विमर्श

July 24, 2026
भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी को “डॉक्टर ऑफ फिलॉसफी” की मानद उपाधि से किया गया सम्मानित
1 min read
  • कोरबा
  • राजनीतिक

भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी को “डॉक्टर ऑफ फिलॉसफी” की मानद उपाधि से किया गया सम्मानित

July 20, 2026
कोरबा की बेटी राधा अग्रवाल ने IIT मद्रास से सिविल इंजीनियरिंग की पढ़ाई पूरी कर बढ़ाया जिले का मान
1 min read
  • कोरबा

कोरबा की बेटी राधा अग्रवाल ने IIT मद्रास से सिविल इंजीनियरिंग की पढ़ाई पूरी कर बढ़ाया जिले का मान

July 19, 2026
भाजपा जिला उपाध्यक्ष मंजू सिंह ने ‘चाय पर चर्चा’ में कार्यकर्ताओं में भरा जोश, बूथ सशक्तिकरण पर दिया जोर
1 min read
  • कोरबा
  • राजनीतिक

भाजपा जिला उपाध्यक्ष मंजू सिंह ने ‘चाय पर चर्चा’ में कार्यकर्ताओं में भरा जोश, बूथ सशक्तिकरण पर दिया जोर

July 13, 2026
  • Home
  • Contact
  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • VK
  • LinkedIn
| DarkNews by AF themes.