ट्रांसपोर्ट नगर चौक पर मिठाई बांटकर, देशभक्ति की कविताएं पढ़कर और भारत माता की जय की जयघोष के साथ जश्न मनाया गया।

कोरबा।
आतंकवाद के खिलाफ वीर जवानों की ऐतिहासिक विजय पर भाजपा जिलाध्यक्ष भैय्या गोपाल मोदी जी के नेतृत्व में ट्रांसपोर्ट नगर चौक पर मिठाई बांटकर, आतिशबाज़ी कर मनाया जश्न” व देशभक्ति की कविताएं पढ़कर और भारत माता की जय की जयघोष के साथ पूरे जोश में जश्न मनाया गया।
हम वीर सैनिकों के साहस और बलिदान को नमन करते हैं और प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी का आभार व्यक्त करते हैं, जिनके नेतृत्व में यह सशक्त और निर्णायक कदम संभव हुआ। यह उत्सव देशभक्ति की भावना और एकता का प्रतीक बन गया।

इस आयोजन का नेतृत्व भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी ने कार्यकर्ताओ के साथ मिलकर किया
आतंकवाद के विरुद्ध भारत की निर्णायक सैन्य कार्रवाई “ऑपरेशन सिंदूर” की सफलता का जश्न मंगलवार शाम कोरबा के ट्रांसपोर्ट नगर चौक पर अत्यंत उत्साह, गर्व और देशभक्ति की भावना के साथ मनाया गया।
इस आयोजन का नेतृत्व भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी ने कार्यकर्ताओ के साथ मिलकर किया। कार्यक्रम में भव्य आतिशबाज़ी, देशभक्ति गीत, मिठाई वितरण और वीर सैनिकों को नमन जैसे भावपूर्ण क्षणों ने उपस्थित जनसमूह को भावविभोर कर दिया।

कार्यक्रम की शुरुआत “भारत माता की जय” और “वंदे मातरम्” के नारों से हुई। इसके तुरंत बाद आकाश रंगीन आतिशबाज़ियों से जगमगा उठा, जिसने माहौल को देशप्रेम और विजय के रंगों से भर दिया।
ऑपरेशन सिंदूर भारत की सैन्य शक्ति, नेतृत्व की दृढ़ता और हमारे वीर सैनिकों के साहस का प्रतीक है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निर्णायक नेतृत्व में भारत ने आतंकवाद को जवाब देने की जिस नीति को अपनाया है, उसने हमें वैश्विक स्तर पर सशक्त किया है। यह उत्सव हमारे सैनिकों के सम्मान में एक विनम्र श्रद्धांजलि है।”

गोपाल मोदी को कोरबा भाजपा संगठन में एक सक्रिय, जनप्रिय और जमीनी नेता के रूप में जाना जाता है। संगठन निर्माण, जनसंपर्क और राष्ट्रवादी अभियानों में उनकी भूमिका हमेशा प्रमुख रही है।
कार्यक्रम का समापन वंदे मातरम् और जय हिंद के गगनभेदी नारों के साथ हुआ। यह आयोजन सिर्फ एक जश्न नहीं, बल्कि देश के वीर सैनिकों के प्रति आमजन के असीम प्रेम, सम्मान और कृतज्ञता का प्रतीक बन गया।



