Skip to content
March 30, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • VK
  • LinkedIn

  • होम
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • पौड़ी
  • टिहरी
  • हल्द्वानी
  • अंतरराष्ट्रीय
  • वीडियो
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • Contact
Watch Online
  • Home
  • भटवाड़ी व डुंडा ब्लॉक प्रमुख चुनाव: प्रमुख, ज्येष्ठ उप प्रमुख व कनिष्ठ प्रमुख के पदों पर निर्विरोध निर्वाचन
  • उत्तराखंड

भटवाड़ी व डुंडा ब्लॉक प्रमुख चुनाव: प्रमुख, ज्येष्ठ उप प्रमुख व कनिष्ठ प्रमुख के पदों पर निर्विरोध निर्वाचन

August 11, 2025

उत्तरकाशी: भटवाड़ी व डुंडा मे ब्लॉक प्रमुख पद को लेकर चल रही राजनीतिक हलचलों के बीच अब तस्वीर स्पष्ट हो चुकी है। जहाँ भटवाड़ी मे बाड़ागड्डी क्षेत्र के कुरोली गांव से क्षेत्र पंचायत सदस्य श्रीमती ममता पंवार का निर्विरोध ब्लॉक प्रमुख बनना तय माना जा रहा है।

इसके अलावा ज्येष्ठ उप प्रमुख पद पर मनेरी से क्षेत्र पंचायत सदस्य श्रीमती मीरा देवी व कनिष्ठ उप प्रमुख पद पर बग्यालगाँव से सदस्य क्षेत्र पंचायत योगेश डंगवाल का सिंगल नामांकन होने पर उनका भी निर्विरोध बनना तय है। कुल 37 में से 36 सदस्यों ने इनके समर्थन में स्पष्ट रुख अपनाकर अभूतपूर्व एकता का प्रदर्शन किया है।

वहीं, गंगोत्री विधानसभा क्षेत्र के ही डुंडा विकासखंड में राजदीप परमार का निर्विरोध चुना जाना लगभग तय है। ऐसे में यह पहली बार होगा जब क्षेत्र के दोनों ब्लॉकों में निर्विरोध प्रमुख चुने जाने की स्थिति बनी है—जो निःसंदेह ही भाजपा जैसे बड़े राजनीतिक दल के लिए बड़ी उपलब्धि मानी जाएगी।

इस व्यापक समर्थन के पीछे सबसे बड़ा योगदान बाड़ागड्डी क्षेत्र के निर्वाचित क्षेत्र पंचायत सदस्यों की एकजुटता का रहा, जिसकी पहल से अन्य क्षेत्रों के सदस्यों ने भी अपना समर्थन दिया। लेकिन इस पूरे घटनाक्रम का सबसे उल्लेखनीय पक्ष रहा—पूर्व विधायक विजयपाल सजवाण की भूमिका, जिन्होंने न केवल इस रणनीति की बुनियाद रखी, बल्कि उसे निर्णायक मोड़ तक पहुँचाया।

इस पंचायत चुनाव मे भारी संख्या मे जीतकर आये पूर्व विधायक के समर्थन वाले क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने भाजपा अधिकृत प्रत्याशियों के पक्ष में खुलकर समर्थन दिया, जिसने पूरे समीकरण को उनके पक्ष में मोड़ दिया। यह विजयपाल सजवाण की जनसंपर्क क्षमता और जिले की राजनीति पर उनकी मजबूत पकड़ का प्रमाण है।

गौरतलब है कि इससे पहले जिला पंचायत अध्यक्ष पद को लेकर उत्पन्न गतिरोध को समाप्त कराने में भी विजयपाल सजवाण ने ‘किंगमेकर’ की अहम भूमिका निभाई थी, अब वही रणनीतिक एकता भटवाड़ी के ब्लॉक प्रमुख चुनाव में भी साफ दिखाई दे रही है।

यह समूचा परिदृश्य इस ओर संकेत करता है कि विजयपाल सजवाण न केवल एक जनप्रिय नेता हैं, बल्कि जिले की राजनीति को दिशा देने वाले एक दूरदर्शी रणनीतिकार भी हैं। उन्होंने एक बार फिर यह सिद्ध कर दिया है कि वे केवल पूर्व विधायक भर नहीं, बल्कि आज भी ज़मीनी राजनीति के सबसे प्रभावशाली और विश्वसनीय चेहरे बने हुए हैं।

Continue Reading

Previous: ग्लेशियर लेक आदि का तत्काल विश्लेषण कर यथास्थिति से अवगत कराए जाने के निर्देश
Next: समस्या निस्तारण के साथ ही डीईओसी से वायरलेस व दूरभाष पर अपनी क्यूआरटी से आपदा सम्बन्धी अपडेट लेते रहे डीएम

Related Stories

प्रधानमंत्री मोदी से मिले सीएम धामी, उत्तराखंड आने का दिया निमंत्रण…
1 min read
  • उत्तराखंड

प्रधानमंत्री मोदी से मिले सीएम धामी, उत्तराखंड आने का दिया निमंत्रण…

March 27, 2026
आपदा न्यूनीकरण कार्यों को मंजूरी, और 28 संवेदनशील नदी तटों पर चैनलाइजेशन होगा…
1 min read
  • उत्तराखंड

आपदा न्यूनीकरण कार्यों को मंजूरी, और 28 संवेदनशील नदी तटों पर चैनलाइजेशन होगा…

March 27, 2026
कई विकास परियोजनाओं को सीएम धामी ने दी मंजूरी…
1 min read
  • उत्तराखंड

कई विकास परियोजनाओं को सीएम धामी ने दी मंजूरी…

March 27, 2026

Recent Posts

  • प्रधानमंत्री मोदी से मिले सीएम धामी, उत्तराखंड आने का दिया निमंत्रण…
  • आपदा न्यूनीकरण कार्यों को मंजूरी, और 28 संवेदनशील नदी तटों पर चैनलाइजेशन होगा…
  • कई विकास परियोजनाओं को सीएम धामी ने दी मंजूरी…
  • उत्तराखंड कैबिनेट के 15 अहम फैसले…
  • बार एसोसिएशन के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री से की शिष्टाचार भेंट…

Recent Comments

No comments to show.

Archives

  • March 2026
  • February 2026
  • January 2026
  • December 2025
  • November 2025
  • October 2025
  • September 2025
  • August 2025
  • July 2025
  • June 2025
  • May 2025
  • April 2025
  • March 2025
  • February 2025
  • January 2025
  • December 2024
  • November 2024
  • October 2024
  • September 2024
  • August 2024
  • July 2024
  • June 2024
  • April 2024
  • April 2023
  • March 2023

Categories

  • Tech
  • Uncategorized
  • अंतरराष्ट्रीय
  • आस्था
  • उत्तराखंड
  • ऋषिकेश
  • कोरबा
  • क्राइम
  • जांजगीर-चांपा
  • टिहरी
  • टेक्नोलॉजी
  • देहरादून
  • नोएडा
  • पौड़ी
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • राष्ट्रीय
  • वीडियो
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • हरिद्वार
  • हल्द्वानी

Trending News

प्रधानमंत्री मोदी से मिले सीएम धामी, उत्तराखंड आने का दिया निमंत्रण… 1

प्रधानमंत्री मोदी से मिले सीएम धामी, उत्तराखंड आने का दिया निमंत्रण…

March 27, 2026
आपदा न्यूनीकरण कार्यों को मंजूरी, और 28 संवेदनशील नदी तटों पर चैनलाइजेशन होगा… 2

आपदा न्यूनीकरण कार्यों को मंजूरी, और 28 संवेदनशील नदी तटों पर चैनलाइजेशन होगा…

March 27, 2026
कई विकास परियोजनाओं को सीएम धामी ने दी मंजूरी… 3

कई विकास परियोजनाओं को सीएम धामी ने दी मंजूरी…

March 27, 2026
उत्तराखंड कैबिनेट के 15 अहम फैसले… 4

उत्तराखंड कैबिनेट के 15 अहम फैसले…

March 25, 2026
बार एसोसिएशन के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री से की शिष्टाचार भेंट… 5

बार एसोसिएशन के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री से की शिष्टाचार भेंट…

March 25, 2026
प्रेमनगर में सामूहिक कन्या पूजन में शामिल हुए मुख्यमंत्री धामी… 6

प्रेमनगर में सामूहिक कन्या पूजन में शामिल हुए मुख्यमंत्री धामी…

March 24, 2026
मुख्यमंत्री आवास में शहद निष्कासन पहले चरण में 60 किलोग्राम शहद निकाला… 7

मुख्यमंत्री आवास में शहद निष्कासन पहले चरण में 60 किलोग्राम शहद निकाला…

March 24, 2026

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • VK
  • LinkedIn

खबरें सबसे तेज

प्रधानमंत्री मोदी से मिले सीएम धामी, उत्तराखंड आने का दिया निमंत्रण…
1 min read
  • उत्तराखंड

प्रधानमंत्री मोदी से मिले सीएम धामी, उत्तराखंड आने का दिया निमंत्रण…

March 27, 2026
आपदा न्यूनीकरण कार्यों को मंजूरी, और 28 संवेदनशील नदी तटों पर चैनलाइजेशन होगा…
1 min read
  • उत्तराखंड

आपदा न्यूनीकरण कार्यों को मंजूरी, और 28 संवेदनशील नदी तटों पर चैनलाइजेशन होगा…

March 27, 2026
कई विकास परियोजनाओं को सीएम धामी ने दी मंजूरी…
1 min read
  • उत्तराखंड

कई विकास परियोजनाओं को सीएम धामी ने दी मंजूरी…

March 27, 2026
उत्तराखंड कैबिनेट के 15 अहम फैसले…
1 min read
  • उत्तराखंड

उत्तराखंड कैबिनेट के 15 अहम फैसले…

March 25, 2026
  • Home
  • Contact
  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • VK
  • LinkedIn
| DarkNews by AF themes.