पूर्व महापौर व भाजपा प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य जोगेश लांबा और वार्ड क्रमांक 26 से भाजपा के पार्षद प्रत्याशी अजय विश्वकर्मा ने महतारी वंदन का लाभ लेने वाली महिलाओं का किया सम्मान।

कोरबा। वार्ड क्रमांक 26 पं. रविशंकर शुक्ल नगर के कृष्णानगर में आज भाजपाईयो द्वारा महतारी वंदन योजना के लाभार्थियों को गमछा पहनाकर व उन्हे श्रीफल देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष वैशाली रत्नपारखी, ज्योति वर्मा, प्रिती स्वर्णकार, वार्ड क्रमांक 26 से भाजपा के पार्षद प्रत्याशी अजय विश्वकर्मा, चुनाव संचालक संदीप सिंह,

संयोजक नूतन राजवाड़े, सह संयोजक संजय सिंह, जगविंदर सिंह, सुनिता दीदी, मीरा दीदी सहित भारी संख्या में महिलाओं, कृष्णा नगरवासी, भाजपा कार्यकर्तागण उपस्थित रहें।





