कोरबा । वार्ड क्रमांक 26 रविशंकर शुक्ल नगर से भारतीय जनता पार्टी के पार्षद प्रत्याशी अजय विश्वकर्मा का वार्ड में घर-घर जनसंपर्क अभियान जारी है । वे भाजपा की महापौर प्रत्याशी श्रीमती संजू देवी राजपूत एवं स्वयं के समर्थन में माता एवं बहनों से संवाद कर भाजपा की रीति-नीति से अवगत करा रहें हैं ।

इसी कड़ी में मंगलवार को जनसंपर्क अभियान के दौरान सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई और वार्डवासियों से भाजपा को समर्थन देने की अपील की गई। अजय विश्वकर्मा ने रविशंकर शुक्ल नगर, कृष्णानगर, कुम्हार मोहल्ला, वाल्मिकी आवास में जनसंपर्क कर वार्डवासियों का आशीर्वाद प्राप्त किया।

इस जनसंपर्क अभियान में वार्ड की महिला एवं युवा कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मौजूद रहे और पूरे जोश के साथ भाजपा के पक्ष में समर्थन जुटाने का संकल्प लिया। क्षेत्र में भाजपा के प्रति बढ़ते जनसमर्थन से कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल देखा गया।




