कोरबा नगर निगम चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की जीत सुनिश्चित करने के लिए वार्ड क्रमांक 26 रविशंकर शुक्ल नगर में डोर-टू-डोर जनसंपर्क अभियान चलाया गया। भाजपा कार्यकर्ताओं और स्थानीय नेताओं ने घर-घर जाकर जनता से संवाद किया और उन्हें भाजपा के पक्ष में मतदान करने की अपील की।

जनसंपर्क के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने नागरिकों को बताया कि भाजपा की नगर निगम सरकार बनने से वार्ड 26 समेत पूरे कोरबा में तेजी से विकास के कार्य होंगे। उन्होंने कहा कि “भाजपा ही एकमात्र ऐसी पार्टी है जो जनता की समस्याओं को गंभीरता से लेती है और उनके समाधान के लिए निरंतर प्रयासरत रहती है।

भाजपा को जिताने की अपील
भाजपा कार्यकर्ताओं ने कहा कि “अगर आप अपने वार्ड और शहर का विकास चाहते हैं, तो कमल का बटन दबाकर भाजपा को जिताएं। भाजपा की सरकार बनने से रविशंकर शुक्ल नगर नगर में जनहित में बुनियादी सुविधाओं को प्राथमिकता दी जाएगी।

जनता ने भाजपा को दिया भारी समर्थन
डोर-टू-डोर प्रचार के दौरान वार्डवासियों ने भाजपा की नीति और विजन पर भरोसा जताया और चुनाव में भाजपा को समर्थन देने का संकल्प लिया। प्रचार के दौरान क्षेत्र में “कमल का फूल, भाजपा की जीत!” जैसे नारों से माहौल गूंज उठा।



